यूपीएससी में चयनित धमतरी जिले के गौरव डायमंड सिंह ध्रुव का सम्मान पॉलिटेक्निक रुद्री में 17 मार्च को
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री धमतरी में वार्षिकोत्सव आगाज का आयोजन कल 17 मार्च को श्री विवेक चौधरी ह्युमन रिसोर्स हेड सारडा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड रायपुर के आतिथ्य में पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित है। कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं के लिए विविध आयोजन के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर यूपीएससी में चयनित धमतरी जिले के गौरव डायमंड सिंह ध्रुव का सम्मान किया जाएगा। श्री ध्रुव जी यूपीएससी में चयन के अनुभव संस्था के छात्र-छात्राओं को साझा करेंगे। उनके महत्वपूर्ण अनुभव से संस्था के छात्र छात्राएं प्रेरित होंगे। इस हेतु संस्था के प्राचार्य श्री अमित मिश्रा ने संस्था की ओर से श्री डायमंड ध्रुव जी को उनके पैतृक गांव परसवानी भेजकर विधिवत आमंत्रित किए हैं।

