ग्रामीण विशेष

डायमंड ध्रुव का सर्व आदिवासी समाज, जिला गोंड़ समाज एवं अजजा शासकीय सेवक संघ धमतरी ने किया सम्मान

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*आदिवासी युवा की सफलता पूरे आदिवासी समाज की ऐतिहासिक उपलब्धि-जीवराखन मरई*

ग्राम परसवानी विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी के निवासी डायमंड सिंह ध्रुव ने देश के सबसे प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल किया। अखिल भारतीय स्तर पर 623 वीं रैंक प्राप्त किया है एवं संभावना है कि उनको आईपीएस कैडर मिल सकता है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ पीएससी के माध्यम से डीएसपी पद पर भी उनका चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जिले सहित पूरे प्रदेश के आदिवासी समाज एवं गोंड़ समाज में खुशी का माहौल है। आज दिनांक 15 मार्च को सर्व आदिवासी समाज धमतरी आदिवासी ध्रुव गोंड समाज एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर एवं अजजा शासकीय सेवक संघ जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम के नेतृत्व में उनके गृह ग्राम परसवानी में निज निवास में उपस्थित होकर समाज जनों एवं शासकीय सेवकों तथा परिजनों की उपस्थिति में हार, पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। जीवराखन मरई ने कम उम्र के आदिवासी युवा के यूपीएससी परीक्षा में सफलता को पूरे आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक गौरव बताया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नव चयनित यूपीएससी अधिकारी से उनकी तैयारी, उनकी प्रेरणा, उनके सफलता के रहस्य के बारे में उनके अनुभव भी प्राप्त किए। उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा डायमंड ध्रुव तथा उनके परिजनों को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सामाजिक एवं कर्मचारी संगठन पदाधिकारी गण महासचिव उदय नेताम, नगर निगम के राजस्व सभापति श्यामलाल नेताम, अजजा संघ जिला महासचिव दौलत राम ध्रुव, धमतरी तहसील कार्यकारी अध्यक्ष राहुल नेताम, महासचिव गौतम पोटाई पदाधिकारी गण कलाराम गंगेश, नरेश गावरे, टीकम ध्रुव, मगरलोड अजजा संघ अध्यक्ष रोहित दीवान, संजय ध्रुव सहित पदाधिकारी गण एवं परिजन उपस्थित थे।