बिलासपुर में क्रांतिवीर नीलाम्बर – पीताम्बर खैरवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
बिलासपुर में बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज, तिरिथ राम खैरवार, और सुरजीत खैरवार के संयोजन में 28 मार्च 2028 दिन रविवार को क्रांतिकारी शहीद “नीलाम्बर पीताम्बर खैरवार” बंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. श्रद्धांजलि सभा में रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड मह्सभा समय सिंह गोंड जिला अध्यक्ष सहित गोंड और खैरवार समाज के सम्मानित पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे.
नीलाम्बर पीताम्बर बंधु पलामू क्षेत्र के खैरवार राजा चेम सिंह के पुत्र थे. वे अपने रियाया के जंगल जमीन और अपने गढ़ – राज्य की रक्षा के लिए दिकुओं तथा उनके आका अंग्रेजों से लड़ते थे. ब्रिटीश कर्नल डाल्टन ने दोनों भाइयों को 28 मार्च 1859 को सरेआम पेड़ में लटकाकर फांसी की सजा दी थी. उस जगह को आज डाल्टनगंज के नाम से जाना जाता है. झारखंड राज्य के डाल्टनगंज शहर को नीलाम्बर पीताम्बर खैरवार का नाम देने के लिए खैरवार समाज सहित सर्व आदिवासी समाज को मांग करना चाहिय.
खैरवार समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. सरगुजा के सूरजपुर जिला में पहाडी पर स्थित कुदरगढहिन दाई खैरवार राजाओं की कुलदेवी है. क्षेत्र में खैरवार राजाओं का राज्य था.
रमेश चन्द्र श्याम
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मेश

