मीडिया कॉलोनी सोनडोंगरी में हुआ रंगमंच का भूमिपूजन, प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने किया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज पार्षद भगवंत हरबंस ने कहा कि मीडिया कॉलोनी क्षेत्र की सबसे अच्छी कॉलोनी है

प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष मोहन तिवारी, पार्षद भगत हरबंस, प्रेस क्लब महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और कॉलोनी वासियों की उपस्थिति में रंगमंच का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि इस रंगमंच के बन जाने से सांस्कृतिक गतिविधियां तेज होगी और बच्चों को कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए एक सुसज्जित मंच मिल सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक वर्ष के भीतर इसे तैयार कराया जाएगा और लोकार्पण भी होगा।

वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भगत हरबंस ने कहा कि मीडिया कॉलोनी क्षेत्र की सबसे अच्छी कॉलोनी है, यहां हर चीज व्यवस्थित है। उन्होंने कॉलोनी से होकर गुजरने वाले शमशान घाट के रास्ते को बंद करने का आश्वासन दिया और नगर निगम के पेयजल सप्लाई लाइन को भी जल्द ही कॉलोनी के अंदर लाने की बात कही।
कार्यक्रम को प्रेस क्लब महासचिव गौरव शर्मा ने भी संबोधित किया उन्होंने कॉलोनी के विकास के लिए प्रेस क्लब से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मीडिया कॉलोनी के अध्यक्ष मदनलाल बघेल ने कहा कि लंबे समय से रंगमंच की आवश्यकता थी जो अब जाकर पूर्ण हो रही है। इसके लिए मैं समस्त कॉलोनीवासी, प्रेस क्लब पदाधिकारी, और पार्षद जी का धन्यवाद देता हूं।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों का गमछा और श्रीफल प्रदान कर सम्मान भी किया गया। संयुक्त सचिव निवेदिता साहू का सम्मान कॉलोनी की महिला मंडल की सदस्यों ने किया।
कार्यक्रम का संचालन जीवराखन लाल उसारे ने किया और आभार प्रदर्शन दीपक बावनकर ने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दमाहे जी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह के दौरान पूर्व उपाध्यक्ष निश्चय शर्मा, संजू सिन्हा, प्रवीण सिंह, परघनिया जी, पी.एल. एन लकी समेत समस्त कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
