Tuesday, August 18, 2026
छत्तीसगढ़

आदिवासी युवक को पाइप से पीट-पीट कर अधमरा करने वाले दोषी व्यक्तियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

छत्तीसगढ़ के रायपुर पंडरी मोवा स्थित “साहस नशा मुक्ति केंद्र” में एक आदिवासी युवक अंकुर मांझी ग्राम– उमरकोट (उड़ीसा) को पाइप से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। नशे की लत छुड़वाने के लिए अंकुर मांझी के परिजन ने उसे “साहस नशा मुक्ति केंद्र” में भर्ती कराया था । लेकिन केंद्र संचालिका के बेटा अनिकेश शर्मा ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की है। उक्त पिटाई से उसके पीठ, गर्दन की चमड़ी छिल गई है, गहरे जख्म के निशान दिख रहे हैं। युवक की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। उसका इलाज विशाखापट्टनम के अस्पताल में चल रहा है।

डी.जी.पी. छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय सचिव आर एन ध्रुव ने अनुरोध किया है कि आदिवासी समाज के युवक को पाइप से पीट-पीट कर अधमरा करने वाले दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो।