कछार (रायगढ़) के दीवान पुत्र पद्माकर सिंह जगत की सगाई पोर्ते परिवार के साथ लिमगांव (सक्ती) में पारंपरिक रिवाज रस्म के साथ संपन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
चि.पद्माकर सिंह पिता मा. दीवान तेजवंत सिंह जगत माता धीरजा सिंह पोर्ते निवासी ग्राम कछार जिला रायगढ़ का वाग्दान सौ.का. अंजुलता पिता बसंत कुमार सिदार पोर्ते माता सीता देवी मराई निवासी ग्राम लिमगांव जिला सक्ती की सगाई ग्राम लिमगांव में 14 मई को संपन्न हुई.
जिसमें क्षेत्र के गोंडवाना समाज के दिग्गज लोग साक्षी स्वरुप उपस्थित होकर और दोनों परिवारों को नए रिश्ते की शुभकामनाएं दी. तारापुर के राजा यशवत राज सिंह संरक्षक छत्तीगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, राजा मालखरौदा जितेन्द्र बहादुर सिंह, पनझर के दीवान ठाकुर बरन सिंह जगत, ननकीराम सिदार संरक्षक मालखरौदा राज, गिरवर सिंह जैजैपुर भुतहा के सिदार युवराज सिंह राज, बनोरा से डॉ. हेमंत पोरते, युगल किशोर पोरते, नारायण सिंह पोर्ते, गाताडीह से जगदीश सिदार, बड़े साजापाली से अमगांव तमनार से सुरेन्द्र सिंह, सकरेली से राजेन्द्र सिंह नेताम, धनसिर बिलाइगढ़ से सुमित सिंह सिदार, जैसे प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे.
चंद्रपुर विधायक मा. रामकुमार यादव एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति सगाई रस्म को गरिमा प्रदान की.
बिलासपुर से छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम ने समाज के बीच इस नए रिश्ते की घोषणा करते हुए दोनों परिवारों को शुभ कामनाएं दी.
रमेश चन्द्र श्याम

