उसलापुर ओव्हर ब्रिज चौरहा का नामकरण वीरांगना दुर्गावती के नाम किया जाए … मांग लेकर पहुंचा गोंड़ समाज… विधायक एवं महापौर के पास..
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
बिलासपुर शहर में आंबेडकर चौक, गाँधी चौक, नेहरू चौक, प्रियदर्शिनी चौक, महाराणा प्रताप चौक, अग्रसेन चौक, रविन्द्र चौक, गुरु नानक चौक, भगत सिंह चौक, बिलाल चौक, बाल्मीकि चौक, परसुराम चौक बिलासा दाई आदि चौक है. लेकिन छत्तीसगढ़ के आदिवासियों में जन संख्या के दृष्टि से सबसे बड़ा समाज… गोंड़ समाज के महापुरुषों के नाम पर किसी भी चौक चौराहे का नामकरण नहीं किया गया है.
इस मुद्दे को लेकर गोंड समाज के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक बिलासपुर माननीय अमर अग्रवाल तथा नगर निगम बिलासपुर के महापौर आदरणीया श्रीमती पूजा विधानी से भेंट की; और मांग रखी कि वीरांगना दुर्गावती के नाम पर उसलापुर ओव्हर ब्रिज चौक का नामकरण किया जाए.
वीरांगना दुर्गावती उस गोंड राजवंश की तेजस्विनी साम्राज्ञी थी जिस राजवंश ने इसवी सन 169 से 1779 तक मध्य भारत में शासन किया. वे 52 गढ़ के प्रतापी शासक संग्राम शाह के पुत्रवधु और राजा दलपत शाह की महारानी थी जिसके राज में सोने के सिक्के चलते थे. वीरांगन ने मुग़ल शासक अकबर की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की और 24 जून 1564 में रणभूमि में स्वयं कटार भोंक कर प्राणोत्सर्ग कर इतिहास में अमर हो गयी. ऐसी वीरांगना के नाम से बिलासपुर नगर स्वयं गौरवान्वित होगा.
प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री विजय सिंह मरावी पार्षद, छेदीलाल नेताम उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा खरौद परसाही नाला प्रधान केंद्र, रमेश चन्द्र श्याम, कार्यकारी प्रदेश छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, जिला अध्यक्ष डॉ. के.आर. जगत जिला अध्यक्ष, समयसिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष, विनोद ध्रुव कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा प्र. रवि मरकाम अध्यक्ष कोयापुनेम महासभा, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन शामिल रहे. श्री विमल कुमार राज अध्यक्ष ताला महासभा का भी समर्थन रहा.
अन्य आदिवासी समाज से सर्वश्री निरंजन पैकरा, लखन पैकरा, परमेश्वर बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष बिंझवार समाज, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज भी माँग का समर्थन करते हुए साथ रहे.
रमेश चन्द्र श्याम
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

