बेलोदा सर्कल कि अच्छा पहल से श्रीमती रामबाई ताराम की घर वापसी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज आमाबाहरा के श्रीमती रामबाई तारम ईसाई धर्म अपना ली थी आज अपनी स्वतंत्र इच्छा, आस्था और विश्वास के आधार पर गोंडी धर्म में पुनः लौट आई है जिसकी गोंड समाज सर्कल बेलोदा के व्दारा पैर धोकर एवं गोंडी रिती रिवाज अनुसार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर भोलाराम नेताम प्रमुख सलाहकार एवं जनपद उपाध्यक्ष ने बताया कि यह हमारे समाज के लिए प्रेम, सद्भभाव, पारस्परिक सम्मान का विषय है ।यह हमारे समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है । किसी कारण से हमारे समाज से जो भी भाई बहन अपने घर छोड़ दूसरे के घर चले गये हैं अर्थात धर्मातंरण कर लिये हैं उनसे घर वापसी करने की प्रेरणा मिलेगी यदि वापस आते हैं तो हम उन सभी का सम्मान करेगें नेताम ने बताया कि आज उपस्थित समाजिक पदाधिकारियों के व्दारा रामबाई एवं उनके परिवार के लिए बूढ़ादेव से प्रार्थना कर उनके जीवन सुख, शांति, समृद्धि और मंगल से परिपूर्ण होने की कामना किये ।मौके पर भोलाराम नेताम प्रमुख सलाहकार ,आत्माराम कौड़ो अध्यक्ष, गंगाराम ठाकुर, संरक्षक मानसिंह दरपट्टी,अध्यक्ष नारायण कोला,शिव टेकाम,मंहगू गावड़े,देव नारायण कोला,रजभान सेवता,रामनाथ सलाम,देवराज सलाम,देवेन्द मंडावी ,सुकाल गावड़े, बला गावड़े,नारायण नेताम,पुसउ गावड़े,दुलेश्वरी कोर्राम,उपासिन कुमेटी आदि समाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे

