रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ 22 जून को रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज विद्युत कंपनी में संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन एवं प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ 22 जून को रहेंगे सामूहिक अवकाश पररायपुर। विद्युत कंपनी में संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन एवं प्रबंधन की तानाशाही कार्यवाही को लेकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ 22.06.2026को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बता दें कि
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में कार्यरत अजा व जजा अधिकारी एवं कर्मचारियों का संगठन है, जिसमें लगभग 45 प्रतिशत संख्या का प्रतिनिधित्व करती है। जानकारी के मुताबिक
विगत 2021 से विद्युत कंपनी द्वारा संविधान के अनुच्छेद-16 का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। वर्तमान में हाई कोर्ट के आदेश याचिका क. 9778/2019 की गलत व्याख्या कर अजा एवं जजा के अधिकारी एवं कर्मचारी की पारिणामिक वरिष्ठता को शून्य कर केवल सामान्य वर्ग की पदोन्नति किया जा रहा है जबकि उक्त प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में विचारीधीन होते हुए अंतरिम आदेश के द्वारा निर्देशित किया गया है कि छग लोक सेवा पदोन्नति नियम 2003 के तहत पदोन्नति की कार्यवाही को अनुमति देते हुए अंतिम आदेश के अध्यधीन किया जाय। इस संबंध में राज्य शासन के किसी भी विभाग में विद्युत कंपनी की तरह कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रदेश में विद्युत कंपनी मुख्यमंत्री, के अधीन है परंतु संगठन द्वारा उनके संज्ञान में लाने के बावजूद असंवैधानिक कार्यवाही नहीं रूका है। उक्त असंवैधानिक कार्यवाही एवं मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से संगठन के हजारों सदस्यों ने तीन माह नोटिस के साथ विद्युत कंपनी से इस्तीफा सौंप दिया गया है। ज्ञात हो की संघ मांगों को लेकर समय समय पर
चरणबद्ध आंदोलन की गई उसके बाद‌ भी कंपनी के द्वारा सकारात्मक जवाब संघ को नहीं मिला अब संघ 22.06.2026को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।