वीरांगना महारानी दुर्गावती मंडावी का 463 वाँ बलिदान स्मृति दिवस 26 जून को दुगली में
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंडवाना साम्राज्य की आन– बान– शान मुग़ल शासक अकबर की सेना के सामने झुकने के बजाय 1564 में मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए युद्धभूमि में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाली गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती मंडावी जी का 463 वाँ स्मृति बलिदान दिवस केकती सेंटर दुगली, विकासखंड– नगरी ,जिला– धमतरी (छत्तीसगढ़) में दिनांक 26 जून 2026 , दिन– शुक्रवार, दोपहर 12:00 बजे आहुत है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भरत लाल कोर्राम इतिहास विद ,सेवानिवृत्त वाणिज्यकर अधिकारी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल गोंडवाना महासभा ,अखिल गोंडवाना गोंडी साहित्य परिषद भारत ,मुख्य अतिथि आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा,अध्यक्षता मायाराम नागवंशी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद जिला धमतरी ,अध्यक्ष गोंडवाना समाज परिक्षेत्र दुगली, विशिष्ट अतिथि आर.सी. ध्रुव संभागीय संयोजक गोंडवाना गोंड महासभा बिलासपुर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बिलासपुर, एस पी ध्रुव प्रांतीय संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, शिवचरण नेताम संरक्षक गोंड समाज जिला धमतरी, चेमसिंह मरकाम प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा युवा प्रभाग छत्तीसगढ़,अकत सिंह ध्रुव जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ मुंगेली होंगे।
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद जिला धमतरी द्वारा समस्त सामाजिक जनों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि बहुमूल्य समय निकालकर महान वीरांगना दुर्गावती मंडावी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने कार्यक्रम में अवश्य पधारे। कार्यक्रम के प्रायोजक महिला प्रभाग,युवा प्रभाग,कर्मचारी प्रभाग गोंडवाना समाज सेवा समिति उपक्षेत्र दुगली हैं।

