ग्रामीण विशेष

बिलासपुर में याद किया गया वीरांगना दुर्गावती के सर्वोच्च बलिदान को …

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
वीरांगना दुर्गावती उस गोंड राजवंश की तेजस्विनी साम्राज्ञी थी जिस राजवंश ने इसवी सन 169 से 1779 तक मध्य भारत में शासन किया. वे 52 गढ़ के प्रतापी शासक शंकर शाह रघुनाथ शाह मंडावी जिसके राज में सोने के सिक्के चलते थे… के वंशज संग्राम शाह मंडावी के कुलवधु और राजा दलपत शाह की महारानी थी. वीरांगना ने मुग़ल शासक अकबर की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की और 24 जून 1564 में रणभूमि में स्वयं कटार भोंक कर प्राणोत्सर्ग कर इतिहास में अमर हो गयी.
ऐसी वीरांगना की सर्वोच्च बलिदान (supreme sacrifice) को गोंड भूमकाल समिति तथा छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा बिलासपुर इकाई सौजन्य से आदिवासी समाज ने याद किया. रानी दुर्गावती ओव्हर ब्रिज उसलापुर के चौराहे पर एकत्रित होकर आदिवासी समाज ने वीरांगना के छाया चित्र को माल्यार्पण किया और उस चौक को सार्वजनिक रूप से बुढादेव के शपथ के साथ वीरांगना दुर्गावती को समर्पित किया. तत्पश्चात युवाओं की बाइक रैली निकली जो नेहरू चौक. आंबेडकर चौक, ईदगाह चौक, देवकी नंदन चौक, पुराना सरकंडा पुल पार कर सीपत चौक होते हुए गोंडवाना भवन पहुंची और सभा में तब्दील हो गयी.
मुख्य वक्ता के आसंदी में रहे रमेशचंद्र श्याम कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, तथा सभा की अध्यक्षता टीकम सिंह मरकाम सचिव गोंड भूमकाल समित ने की. सभा को समाज प्रमुखों ने संबोधित किया जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. के आर जगत, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला इकाई बिलासपुर, तथा संरक्षक सर्व आदिवासी समाज बिल्हा परिक्षेत्र, बिक्रम साय पैकरा जिला अध्यक्ष कँवर समाज, नंदलाल बिंझवार जिला अध्यक्ष बिंझवार समाज, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज, छेदीलाल नेताम उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा परसाहीनाला प्रधान केंद्र, प्रेमसागर मरकाम जोन प्रभारी, डॉ. एम आर ध्रुव गोंड भूमकाल समिति, सुरेन्द्र मरावी सरपंच ग्राम रसेडा, घनश्याम जगत अध्यक्ष उपकेन्द्र रसेडा, दाऊराम मरावी कोषाध्यक्ष रहे. मात्री शक्तियों ने भी समाज को सम्बोधत किया जिसमे सीता मरावी, परमेश्वरी श्याम, संगीता ध्रुव, तारा परस्ते प्रमुख रहे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में खुमान सिंह ध्रुव रिटायर्ड DSP, राजेन्द्र मरावी, राजू धुर्वे, रंजित ध्रुव गोंड भूमकाल समिति, रामाधार नेताम गतौरा उपकेन्द्र अध्यक्ष की सक्रीय भागीदारी रही.
कार्यक्रम का सफल संचालन रवि मरकाम अध्यक्ष कोयापुनेम महासभा ने किया और आभार प्रदर्शन अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ने किया.
आयोजन में शामिल रहे गोंडवाना अकलतरा क्षेत्र से सुरेश सिंह मरावी सरपंच ग्राम रसेडा, घनश्याम जगत अध्यक्ष करुमहु उपकेन्द्र, अरविन्द जगत सुभाष चन्द्र मरावी, रजनीकांत मरावी सभी ग्राम रसेडा.
सीपत उपकेन्द्र से घनश्याम खुशरो सचिव तथा शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष शामिल हुए. तखतपुर क्षेत्र से राजा मरावी, कोनी से जगदीश प्रसाद सिदार, , आदि उपस्थित रहे.
खम्हारडीह चक बिल्हा क्षेत्र से सहसराम मरावी, नकुल नेटी छडीदार, फागुराम जगत राय पंच, दुखीराम जगत पोंड़ी, शिवनाथ सिंह पोंड़ी लखनुराम जगत देवरी, , सुमित उइके गुम, रामकिशुन नेताम बहतराई, सुखराजन, बसंत कुमार जगत, भगवाना, सुखराम जगत, लहर सिंह मरावी, जयप्रकाश मरावी, निराजी मरावी, रूप सिंह ध्रुव सरवन मरावी सभी पासीद ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी.
रमेश चन्द्र श्याम