रायपुरस्वास्थ

डीकेएस धर्मशाला को कब्जामुक्त कर मरीजों के परिजनों के लिए पुनः शुरू करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान आयोजित

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर, 8 जुलाई। डीकेएस धर्मशाला को कब्जामुक्त कर मरीजों के परिजनों के लिए पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धर्मशाला को जनहित में जल्द से जल्द पुनः संचालित किए जाने की मांग की।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि डीकेएस अस्पताल में उपचार के लिए दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए धर्मशाला एक महत्वपूर्ण सुविधा रही है। इसके बंद होने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को ठहरने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए धर्मशाला को कब्जामुक्त कर शीघ्र ही मरीजों के परिजनों के लिए पुनः खोला जाना चाहिए।

हस्ताक्षर अभियान में अनेक सामाजिक संगठनों के साथ छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और जनहित से जुड़े इस अभियान का समर्थन किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की।