ग्रामीण विशेषशिक्षा

शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास न्यू महेशनगर राजनांदगांव में छात्र संघ के पदाधिकारियों का किया गया गठन प्रफुल मण्डावी बने अध्यक्ष, रूस्तम नुरेटी बनाए गए उपाध्यक्ष

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास न्यू महेशनगर में शुक्रवार 30 जुलाई को वरिष्ठ एवं भूतपूर्व छात्रों की उपस्थिति में सत्र 2026-27 के छात्र संघ का गठन किया गया। छात्रावास के भूतपूर्व छात्र श्री देवेंद्र उइके, श्री मनोज चन्द्रवंशी, रोहित घराना, छात्रावास के अधीक्षक श्री मोहनीश उइके एवं वरिष्ठ एवं छात्रावासी छात्रों की विशेष उपस्थिति में छात्र संघ के पदाधिकारियों के मनोनयन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रावासी छात्रों ने छात्रावास के अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से एमएससी अंतिम जीव विज्ञान के विद्यार्थी श्री प्रफुल मंडावी का मनोनयन किया गया। इसी तरह एमएससी अंतिम रसायन शास्त्र के विद्यार्थी रुस्तम नुरेटी छात्रावास के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह श्री मनीष रावटे सचिव, नागेश भुआर्य सहसचिव, हारेन्द्र तारम सलाहकार, महेन्द्र पोरेटी अनुशासन मंत्री, होमेश्वर पिस्दा ग्रंथपाल, मेज संरक्षक श्री उपेन्द्र मण्डावी, कम्प्यूटर प्रभारी श्री खिलेश्वर कंवर, क्रीड़ा सचिव श्री योगेश घावड़े, विद्युत मंत्री जसवंत मंडावी, संस्कृति मंत्री देवीलाल चुरेन्द्र, बागवानी मंत्री नोहर कोरेटी, स्वास्थ्य मंत्री सुभाष सोरी एवं सफाई मंत्री की जिम्मेदारी लवकिशोर बरसेल को दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ छात्राओं ने छात्रावास के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। छात्रावास में छात्र संघ के गठन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने पर छात्रावास के भूतपूर्व छात्र मुख्य अभियंता श्री हीरेसिंह घावड़े, छात्रावास के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक श्री तिलक सोरी, सेवानिवृत्त आईपीएस श्री जेआर ठाकुर, श्री जगत सलामे, छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री रामदयाल मण्डावी, श्री पवन तुलावी, छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चंद्रेश ठाकुर, भूतपूर्व छात्र श्री अरविंद गोटे, श्री गौरी शंकर गुआर्य, श्री रामसिंह मण्डावी, श्री राममिलन रावटे, श्री रामजी तारम, तहसीलदार श्री परमेश्वर मण्डावी, श्री लखन सोरी, श्री भूपेन्द्र मण्डावी, श्री महेश पडोटी, श्री सुरेश पडोटी, श्री पुरूषोत्तम मण्डावी, श्री चंद्रशेख बघेल, श्री गुलाब गावरे, श्री जयचंद्र पटेल, श्री संजय पडोटी, श्री गुलशन सलामे, श्री चंद्रहास भण्डारी, श्री गुलशन सलामे, श्री रायसिंह कोटपरिया सहित सभी भूतपूर्व एवं वरिष्ठ छात्रों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं छात्रावासी छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।