शिक्षा

शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी में छात्र संघ का किया गया गठन

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
श्री हुमेश कोमरे बने अध्यक्ष, भेन प्रसाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई
श्री अरविंद गोटे, श्री नरेन्द्र तारम सहित अन्य अतिथि रहे उपस्थित
राजनांदगांव, 31 जुलाई 2026
शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, अंबागढ़ चौकी में छात्रावासी विद्यार्थियों द्वारा गत 23 जुलाई को सत्र 2026-27 के छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन किया गया। छात्र संघ का गठन प्रक्रिया अनुसूचित जाति शासकीय सेवक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गोटे एवं छात्रावास के भूतपूर्व के विद्यार्थी एवं व्याख्यता श्री नरेंद्र तारम एवं अन्य वरिष्ठ छात्रों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस अवसर पर छात्रावासी विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास के अध्यक्ष पद हेतु श्री हुमेश कोमरे का निर्वाचन किया गया। इसी तरह भेन प्रसाद उपाध्यक्ष, आकाश कोमरे सचिव, गौरव शेंडे सहसचिव, विवेक मंडावी सलाहकार, योगेंद्र घावड़े अनुशासन मंत्री, रणबीर उसारे मेस प्रभारी, लोकेश टेकाम क्रीड़ा सचिव, संजय कलामे विद्युत मंत्री, धनेश्वर कंवर सांस्कृतिक मंत्री, गीतेश मंडावी बागवानी मंत्री, दीनानाथ फुलकंवारे स्वास्थ्य मंत्री एवं कोमल धुर्वे सफाई मंत्री बनाए गए हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरविदं गोटे ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्र संघ के पदाधिकारियों के कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें छात्रावास एवं विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करने की समझाईश दी। व्याख्यता श्री नरेन्द्र तारम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उपलब्धि हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए त्याग एवं परिश्रम करने को कहा।