अंबागढ़ चौकी में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों का उमड़ा जनसैलाब
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
परंपरागत आदिवासी नृत्यों एवं परिधानों में नगर भ्रमण कर अमर शहीदों एवं महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
राजनांदगांव, 11 अगस्त 2026
विकासखण्ड मुख्यालय अंबागढ़ चौकी में रविवार 09 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह में समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धजीवियों, गणमान्य जनों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने परंपरागत आदिवासी नृत्यों के साथ एवं आदिवासी परिधानों में सुसज्जित होकर अंबागढ़ चैकी नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह सहित समाज के सभी वर्गों के महापुरूषों एवं शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह में पूर्व विधायक श्री संजीव शाह, जनपद अध्यक्ष श्री पुनउराम फूलकवरे, गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर, गोंड समाज के तहसील अध्यक्ष श्री संतकुमार नेताम, ब्लाक अध्यक्ष श्री दरोगाराम नेताम, सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्री बिहारी मरकाम, जनपद सदस्य श्री पवन तुलावी, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, संरक्षक श्री देवीलाल भुआर्य, श्री रूप सिंह नेताम, श्री सोहन मण्डावी, ब्लाक अध्यक्ष श्री चेतन भुआर्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री शिवचरण अमरिया, कंवर समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्री अजित सहारे, हल्बा समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्री नोहर गंजीर, कोषाध्यक्ष श्री प्रभुराम नायक, श्री प्रकाश नेताम, श्री रमेश कोर्राम, श्री जागेश्वर उसेण्डी, श्री रमेश आचला, श्री नरेन्द्र तारम, श्री गोहरन सलामे, श्री भंवर सिंह मण्डावी, श्री रामाधर परतेती, श्री कुंवर सिंह मण्डावी, श्री चिंताराम सलामे, श्री मंगत राम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रमुख एवं स्वजातिजन उपस्थित थे।
गोण्डवाना भवन अंबागढ़ चौकी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समाज प्रमुखों ने उपस्थित स्वजाति जनों को विश्व आदिवासी दिवस के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन, व्यापार-व्यवसाय में भागीदारी, आर्थिक संबलता, नशामुक्ति समाज का निर्माण, एक-दूसरे के प्रति परस्पर सहयोग एवं सद्भावना को आवश्यक बनाते हुए समाजिक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने की अपील की।


