ग्रामीण विशेष

9 अगस्त को सीपत में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस…गोंड समाज ने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को… NTPC ने समाज सेवियों को सम्मानित किया

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आदिवासी समाज को दिए गए अधिकार के तहत टिकरीपारा बरेली में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया. गाँव के सभी देवी देवताओं को स्मरण कर सभा किया गया. जिसमें कायकर्ताओं और सियानो ने अपने विचार रखे. गुणवत्ता युक्त शिक्षा की और समाज को अग्रेषित करने के उद्देश्य से 8वी, 10वी और 12वी उत्तीर्ण दस प्रतिभाशाली छात्र – छात्त्राओं को प्रशस्ति पत्र, प्रोत्साहन राशि और सावित्री बाई फुले का चित्र देकर सम्मानित किया गया.
ज्ञात हो कि गोंडवाना समाज व्यवस्था के तहत सीपत खरौद राज परसाही नाला प्रधान केंद्र का एक उपकेन्द्र है. और सीपत में ही भारत सरकर का उद्यम NTPC का मेगा पवार प्लांट है. NTPC सीपत में गोंड समाज के अधिकारियों कर्मचारियों का गोंडवाना समाज का गठन रमेश चन्द्र श्याम ने किया था.. जिसमे कोरबा NTPC गोंड समाज के संस्थापक सद्स्य्यों में से स्मृति शेष भगवान सिंह मरावी मंडला, हीरासिंह नागवंशी सिहावा, और रामनाथ पुलस्त लिम्हा बेलतरा जैसे वरिष्ठ अधिकारियों का मार्ग दर्शन और सक्रीय सहयोग था. हिरासिंह नागवंशी को अध्यक्ष और रमेश चन्द्र श्याम को संरक्षक मनोनीत किय गया. आगे चलकर रमेश चन्द्र श्याम को एनटीपीसी एसटी / एससी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. तब से NTPC सीपत में अधिकृत तौर पर दो कार्यक्रम : 9 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस और 14 अप्रेल – अंबेडकर जयंती मनाया जाता है. ये कार्यक्रम NTPC ST/SC Employees Welfare Association के तत्वाधान में आयोजित होता है जिसका वित्तपोषण NTPC Managment करता है. 9 अगस्त को आदिवासी वर्ग के उत्कृष्ट समाज सेवियों को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष सीपत उपकेन्द्र के दो समाज सेवियों श्री होरीलाल नेताम सलाहकार और रामू सिंह मरकाम सहसचिव को मोमेंटो, श्रीफल और गमछा देकर सम्मानित किया गया.
रमेश चन्द्र श्याम