रेल्वेस

लोको रनिंग स्टाफ के अनिश्चित कालीन धरने का बिजुरी में 8वां व बिलासपुर सहित मण्डल की सभी लॉबियों पर आठवां दिन।

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

बिलासपुर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियंता परिचालन श्री शशांक कोष्टा के दुर्भावनापूर्ण अनैतिक आचरण (प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग) कर भ्रस्टाचार युक्त भयाक्रांत वातावरण निर्मित होने से रेलगाड़ियों का समयबद्ध संरक्षित संचालन में कठोरतम अनुशासन का पालन करने वाले लोको रनिंग स्टाफ अनिश्चित कालीन धरने पर है।
1. स्थापित नीति के विपरीत 217 पदोन्नत लोको पायलट का शतप्रतिशत ट्रांसफर किया। जिसमे रेलवे को करोड़ो रूपये का आर्थिक एवं रेल परिवहन का नुकसान हुआ। कनिष्ठम लोको पायलटों को मनचाही नजदीकी स्टेशनों में पॉटिंग दी गई। जिसमे लाखों रुपये का भ्र्ष्टाचार प्रतीत होता है। न्यायसंगत संशोधन का ज्ञापन देने पर AILRSA सदस्य को मेजर पेनाल्टी चार्जशीट दी गई।
2. नियमविरुद्ध अत्यधिक लांग आवर्स ड्यूटी को दो भागों में विभक्त कर वास्तविक कार्य घण्टों को छुपाया जा रहा है।
3. रनिंगरूमों में खान-पान की घटिया व्यवस्था की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता का ट्रांसफर व मेजर पेनाल्टी चार्जशीट दी जा रही है व ठेकेदारों को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।
4. मण्डल के अधिकांश स्टेशनों/साइडिंगों में गाड़ियों का प्लेसमेंट/ड्रानआउट का शंटिंग कार्य शार्ट-कट पद्धति (वॉकी-मोबाईल) से करने बाध्य किया जाता है, दुर्घटना होने पर लोको पायलट को ही दोषी ठहराया जाता है। नियम संगत कार्य पद्धति का पालन करने पर लोको पायलट का ट्रांसफर किया जाता है।
5. आवश्यक प्रशिक्षण बिना (पी.डी.सी./हैंडलिंग/कंपीटेंसी) स्क्रीनिंग प्रमाणपत्र जारी कर स्पष्ट रिक्तियों के स्थान पर मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का असुरक्षित संचालन कराया जा रहा है।
6. सैकडों की संख्या में आधारहीन चार्जशीट देकर वर्षों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है। गाड़ी संचालन के दौरान स्टाफ से पूछते हैं कि चार्जशीट मिली है या नहीं, यदि नहीं मिली है तो जल्दी मिल जाएगी। जिससे गाड़ियों की संरक्षा प्रभावित हो रही है।
दिनांक 10.09.26 को माननीय मण्डल रेल प्रबंधक बिलासपुर से संगठन प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियंता परिचालन का रनिंग स्टाफ के प्रति अमानवीय आचरण की उच्चस्तरीय जाँच करने एवं अच्छा विश्वशनीय संरक्षित कार्यकारी वातावरण निर्मित कराने का अनुरोध किया। महोदय जी ने अधिकारी की जाँच कराने में असमर्थता व्यक्त की। जो समस्याओं के निदान में सबसे बड़ी बाधा थी।
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियंता परिचालन श्री शशांक कोष्टा के भ्रष्टाचार मूलक अनैतिक आचरण की उच्चस्तरीय/CBI जाँच की मांग करता है। समस्याओं के निदान होने तक धरना अनवरत जारी रहेगा।

संजीव कुमार
शाखा प्रेसिडेंट
AILRSA/PNd