छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में आरक्षण बचाओ रैली, 19 मांगों को लेकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
रायपुर, 20 सितंबर। राजधानी रायपुर में आज एससी, एसटी एवं ओबीसी समुदाय के लोगों द्वारा आरक्षण बचाओ रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग रैली में शामिल हुए और आरक्षण एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं।
रैली के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुल 19 मांगों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
रैली में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से जुड़े अधिकारों एवं आरक्षण संबंधी विषयों को लेकर लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में एकजुट होकर सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है और सरकार को 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप दिया गया है। यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की इसके समर्थन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज एवं छात्र सगठन 6 जिलों के उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से बालोद जिला धमतरी जिला राजनांदगांव जिला मानपुर मोहला जिला बलौदाबजार गरियाबंद प्रदेश आदिवासी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि बी.एस. रावटे सर्व आदिवासी समाज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार नागवंशी प्रदेश सचिव सर्व आदिवासी समाज जिवराखन मरई धमतरी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज  महेश रावटे प्रदेश सर्व आदिवासी समाज कोषाध्यक्ष जिवराखन लाल उसारे प्रदेश मिडिया कन्दर्प सिदार अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा गोंडवाना गोंड महासभा देवनाथ नगारची आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष रूपेन्द्र नगारची समाज सर्व आदिवासी समाज उपाध्यक्ष एवं धमतरी जिला के छात्र नेहा एवं एकता नेताम सहभागी रही इसके साथ सभी जिलों के आदिवासी समाज प्रतिनिधि उपस्थित थे