छत्तीसगढ़शिक्षा

धमतरी जिले के पांच व्याख्याताओं को मिला राज्य अलंकरण सम्मान

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
*प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए सम्मानित*

दिनांक 20 सितंबर को प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन राखी कुरूद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ सुरेश अग्रवाल जी संथापक राष्ट्रीय अपूर्व विज्ञान मेला नागपुर (ARTBS) महाराष्ट्र,अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला अध्यक्षप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा (छ.ग.),
विशेष अतिथि
डॉ. राकेश कुमार सोनी, उप-कुलसचिव, अंजनेय विश्वविद्यालय, नरधा रायपुर, छत्तीसगढ, जगजीत सिंह धीर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़,
अजय कुमार मंडावी, प‌द्मश्री, छत्तीसगढ़,
नीरज वर्मा, इसरो साइन्स एक्टिविस्ट, महाराष्ट्र, मनोज मिश्र, संथापक, विकास फैमली क्लब बक्सर, बिहार
रश्मी वर्मा, आर के साइन्स पार्क गोंदिया, महाराष्ट्र,
संध्या कुशल, विज्ञान संचारक, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़,मोतिलाल देवांगन, समन्वयक, प्रथम एजुकेशन फाउडेशन कुरूद, छत्तीसगढ़ के रूप में शामिल थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से शामिल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवादी, अंधविश्वास निर्मूलन, जन-जागरूकता, कबाड़ से जुगाड़, समाज सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्रो में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले शिक्षको एवं समाज सेवकों तथा प्रतिभाशाली खोजी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस कड़ी में धमतरी जिले के पांच सक्रिय, नवाचारी एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच व्याख्याताओं का सम्मान राज्य अलंकरण 2026 अंतर्गत किया गया। जिसमें डॉ. आशीष नायक व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल बाजारकुर्रीडीह को हरित योद्धा सम्मान, परविंदर कौर गिल व्याख्याता हायर सेकेंडरी मुजगहन को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मान, गेवाराम नेताम प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि.बिरेतरा को नागार्जुन सम्मान, योगिता कंवर व्याख्याता सेजेस हटकेशर को कर्मवीर सम्मान, राहुल सिंह नेताम प्रभारी प्राचार्य सेजेस कंडेल को शिक्षा रत्न सम्मान अतिथियों के करकमलों से किया गया। राज्य स्तरीय अलंकरण से पांच व्याख्याताओं के सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन धमतरी तथा नई उम्मीद नई आशा सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर, टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि सविता छाटा, जिला महिला प्रतिनिधि बी.यदु, जिला सचिव बलराम तारम, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष गण डॉ. गणेश प्रसाद साहू, तीरथराज अटल, नंदकुमार साहू ,नारद राम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल दिनेश कुमार साहू रमेश यादव सहित पदाधिकारीकरण कैलाश सोन, तुनेश्वरी साहू, हरीश कुमार साहू, कौशल कुमार चंद्राकर, खिलेश्वर कश्यप, शीतल नायक सहित छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन धमतरी एवं नई उम्मीद नई आशा सेवा संस्थान के पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
गेवाराम नेताम