छत्तीसगढ़शिक्षा

शिक्षक अपने ज्ञान, धैर्य और मेहनत की आहुति देकर छात्रों के जीवन से अज्ञानता के अंधकार को मिटाता है–आर एन ध्रुव

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

गोंड़ महासभा तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह 20 सितंबर को सांस्कृतिक भवन तखतपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.एन. ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनु.ज.जा. शास. सेवक संघ छत्तीसगढ़,विशिष्ट अतिथि श्रीराम ध्रुव प्रांतीय सचिव बलौदाबाजार, भरत लाल मार्को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य,रामचंद्र ध्रुव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, डॉ कैलाश मरकाम जिलाध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही, अकत सिंह ध्रुव जिलाध्यक्ष मुंगेली, टामेश्वर सिंह ठाकुर प्रांतीय सदस्य,भारत सिंह मरकाम सहायक उपनिरीक्षक पुलिस छत्तीसगढ़,इन्द्राणी मरकाम असिस्टेंट प्रोफेसर, अध्यक्षता जगन्नाथ प्रसाद ध्रुव गोंड महासभा तखतपुर ने किया।मंच संचालक भवंर सिंह छेदेईहा एवं भीखम सिंह नेताम ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर एन ध्रुव जी ने सम्मानित होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षक उस दीपक के समान होता है जो खुद जलता है और औरों को प्रकाश देता है। एक शिक्षक अपने ज्ञान, धैर्य और मेहनत की आहुति देकर छात्रों के जीवन से अज्ञानता के अंधकार को मिटाता है और हमें सफलता की रोशनी की ओर ले जाता है।

शिक्षकों की भूमिका समाज में एक कुम्हार जैसी होती है। जैसे एक कुम्हार कच्ची मिट्टी को अपने हाथों से थपथपाकर, सहेजकर उसे घड़े के रूप में ढालता है और एक सुंदर आकार देता है; ठीक उसी तरह हमारे गुरुजन भी हमारे कच्चे और नासमझ मन को ज्ञान, संस्कार और अनुशासन से सींचकर हमें एक आदर्श नागरिक बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि “एक डॉक्टर बीमारी का इलाज करता है, एक इंजीनियर इमारतें बनाता है, लेकिन एक शिक्षक पूरे राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करता है।

कार्यक्रम में रोहित मरकाम प्रांतीय मीडिया प्रभारी, रामबगस नेताम, महासभा के पदाधिकारी संरक्षक जवाहर नेताम, देवीलाल नागेशी, करमू सिंह रतन, उपाध्यक्ष राकेश कुमार नेताम, साधराम ध्रुव, एम.आर. पोर्ते, भीखम सिंह चेचाम,समाजिक वरिष्ठ सलाहकार समारु पोर्ते,महासचिव जगदीश ध्रुव, भंवर सिंह छेदैईहा,सचिव आर. के. नेताम, सहसचिव प्रमोद ध्रुव, श्रवण ध्रुव,विधि सलाहकार विजय पोर्ते, पुरुषोत्तम ध्रुव, अमर सिंह मरावी,कोषाध्यक्ष भारत सिंह मरकाम, सह कोषाध्यक्ष हरिशंकर नेताम,रामनाथ पोर्ते, मंगल सिंह मरावी, प्रवक्ता शीतल मरावी, सुरित राम पोर्ते, सावतराम नेताम,महामंत्री प्रचार मंत्री स्वारथ मरावी, झाडुराम ध्रुव, गेंदराम ध्रुव, अश्वनी कुमार मरावी, कुमार मरकाम उमेश ध्रुव, संतोष नेताम, संगठन मंत्री अघनु सिंह जगत, मनोज मरकाम, सिंयाराम ध्रुव, राजेन्द्र मरकाम, रतन सिंह जगत, राजाराम मरकाम,पुरुषोत्तम नेताम, मिडिया प्रभारी सुचित मरावी, सोसायटी केन्द्र अध्यक्ष व सचिवगण राजकुमार छेदईहा, सुनिल पोर्ते (खरकेना), छेदीलाल छेदईहा, दिनेश छात्रे (देवरी खुर्द), अघनु जगत, लीलानाथ पोर्ते (ढ़नढ़न), गेंदराम ध्रुव, योगेश ध्रुव (तखतपुर), दानीराम छेदईहा, दिनानाथ नेताम (बेलपान), अमर सिंह मरावी, शिवप्रसाद पोर्ते (घोंघाडीह), तुलसीराम ओट्टी, जागेश्वर सिंह पोर्ते (खरगहना), पारस खुशरो, लक्ष्मी मरकाम (साल्हेकापा), रामेश्वर ध्रुव, गेंदराम मरावी (भीमपुरी), भारत मरकाम, शिवप्रसाद ध्रुव (विजयपुर), घनश्याम छेदाम, रामचंद ध्रुव (खजुरी), शिवकुमार ध्रुव, तिहारुराम मरावी (मोछ), जगदीश ध्रुव, जन्तुराम मरकाम (उस्लापुर) अरविन्द मरकाम, धनीराम खुसरो (पाली), हरिनारायण मरावी, प्रमोद ध्रुव (अमतरा) सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।