रायपुर स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया पार्किंग एक्सप्रेसवे के पास स्थानांतरित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*एक्सप्रेसवे के पास उपलब्ध कराई गई है दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा*

*रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें*
रायपुर- 29 सितम्बर 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल को एक्सप्रेसवे के पास स्थानांतरित किया गया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर स्टेशन के शहर साइड में एक्सप्रेसवे के पास दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आरक्षण केंद्र के समीप वर्तमान दोपहिया पार्किंग स्थल को निर्माण कार्यों के लिए स्थानांतरित किया गया है।
रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि अपने दोपहिया वाहन एक्सप्रेसवे के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। यात्री स्टेशन परिसर अथवा अन्य अनधिकृत स्थानों पर अपने वाहन पार्क करने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों की सुविधा के लिए गुढ़ियारी साइड पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें तथा पार्किंग शुल्क की निर्धारित दरों के अनुसार ही भुगतान करें। स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों से अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें तथा रेलवे द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है। रायपुर स्टेशन के विकास एवं पुनर्विकास कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने में यात्रियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

