छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सखी वन स्टॉप सेंटर, डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल, बरसी रोड, बीड, महाराष्ट्र का भ्रमण कर केंद्र में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
इस दौरान उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर में संचालित योजनाओं, कार्यप्रणाली एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही ऐसी सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली,साथ ही केंद्र में महिलाओं की सहायता, सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर बीड की केंद्र प्रशासक श्रीमती शांता खांडेकर, सिविल हॉस्पिटल बीड के सिविल सर्जन डॉ. सतीश जी सहित सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, बीड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. ममता साहू ने केंद्र में महिलाओं के हित में किए जा रहे अच्छे कार्यों एवं व्यवस्थाओं की सराहना की ।