बुन्देलहीनपाठ (पिथौरा ) में बिंझवार समाज ने मनाया “नवाखाई” और “करम” पूजा उत्सव ..
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ग्राम बुन्देली के पास एक डोंगरी के चोटी पर विशाल चट्टान में बिंझवार समाज की पुरखिन दाई शक्ति का वास है। इस शक्ति स्थल में क्षेत्र के सर्व समाज की अटूट आस्था है। लोक मान्यता है कि बुन्देलहीन दाई ग्राम बुन्देली की बिंझवार गाउँटिया की बेटी थी। छत्तीसगढ़ में बहु को उसके नाम से नहीं मायके गाँव के नाम से जाना जाता है, इससे दो गाँव का रिश्ता जुड़ता है। इसलिए उन्हे भी सम्मान से बुन्देलहीन दाई के नाम से जाना जाता था, आदिम परंपरा में जिस जगह पर अदृश्य और अलौकिक शक्ति का अनुभव होता है उसे “पाठ” बोलते हैं। इसलिए डोंगरी के चोटी पर विराजित शक्ति को बुन्देलहीन पाठ का सम्मान प्राप्त है। इसकी सेवा अर्जी बिंझवार समाज के लोग आदिम परंपरा के अनुसार वर्षों से करते या रहे हैं।
इस वर्ष भी विगत रविवार को बिंझवार समाज सर्कल बुन्देलहीन पाठ, भुरकोनी परिक्षेत्र कौड़िया क्र. 2. जिला महासमुंद के तत्वावधान में नवाखाई और करम पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें कलश यात्रा और आदिम पारंपरिक पूजा के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
पड़ोसी राज्य उड़ीसा और पूरे छत्तीसगढ़ से आए बिंझवार समाज के हजारों लोग देर शाम तक भक्ति भाव से कार्यक्रम का आनद लेते रहे। क्षेत्रीय विधायक मा. द्वारिकाधीश यादव ने अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
बिलासपुर से विशेष आमंत्रित अभ्यागत के रूप में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोड़ महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम परमेश्वर कुमार बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष बिंझवार समाज के साथ पहुंचे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बिलासपुर से बंशीलाल बिंझवार प्रदेश उपाध्यक्ष बिंझवार समाज, राजेन्द्र पालके जिला अध्यक्ष बिंझवार समाज, नंदलाल बिंझवार जिला उपाध्यक्ष बिनझवार, समाज, जीतलाल बिंझवार विधायक प्रतिनिधि पाली तानखार, तिलकेश्वर बिंझवार कोषाध्यक्ष, समय सिंह गोंड़, कार्यकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा जिला इकाई बिलासपुर, शिवचरण जगत कोषाध्यक्ष जिला इकाई बिलासपुर, घनश्याम खुशरो सचिव गोंड़ समाज सीपत उपकेन्द्र, जगदीश सिदार जिला कार्यकारिणी सदस्य, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज रहे.
रमेश चंद्र श्याम
।


