Monday, June 8, 2026
Latest:
कृषिग्रामीण विशेष

बालोद : राजीव गॉधी किसान न्याय योजना से बालोद जिले के एक लाख उन्नीस हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया राजीव गॉधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ

Spread the love

, Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गॉधी के शहादत दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में वीडियो कंाफ्रेंसिंग के जरिए किसानों के लिए आज पूरे प्रदेश में ‘‘राजीव गॉधी किसान न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ किया। राजीव गॉधी किसान न्याय योजना से जिले के 01 लाख, 19 हजार 679 किसान लाभान्वित होंगे। राजीव गॉधी किसान न्याय योजना के तहत चार किश्तों में 338 करोड़ 81 लाख 37 हजार रूपए की राशि उनके खातों ऑनलाईन अंतरित की जाएगी। पहली किश्त के रूप में 88 करोड़ 93 लाख 86 हजार रूपए की राशि आज डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ऑनलाईन अंतरित की गई।
राजीव गॉधी किसान न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के वीडियो कान्फ्रंेसिंग कक्ष में बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *