भारी बारिश और आंधी की चेतावनी : छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में मौसम विभाग का आरेंज अलर्ट….सभी जगह जोरदार बारिश और अंधड़ की संभावना… देखिये किन-किन जिलों में होगी बारिश
EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws Last Updated Jun 4, 2020

रायपुर 4 जून 2020। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार को भेजी अपनी चेतावनी मौसम विभाग ने लिखा है कि

“अगले 24 घंटे प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी और भारी बारिश होगी”
जिन जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गयी है, उनमें राजधानी रायपुर, कोरिया, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर के कुछ और जिलों में गरज और चमक के साथ आंधी चलेगी।

