Uncategorized

अंतर्राष्‍ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया

Spread the love

रायपुर- 11 जून, 2020/पीआर/आर/ 120

 आज दिनांक 11 जून,2020 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा अंतर्राष्‍ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस का अभियान चलाया गया,  संरक्षा सलाहकाराेें एवं सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा पेट्राेेेल पंपों , बाजारों एवं विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे समपार फाटक वाल्टेयर गेट, खमतराई, भनपुरी , वीआईपी , कचना,  कैवल्यधाम , कुम्हारी , उरला, डी केबिन, नेउरडीह, बरबंदा, टोर, मांडर, सुपेला एवं टेकारी, गेट क्रमांक - 408, 409, 411, 413, 414, 415, 417, 429, 430, 436, 438, 442, आर वी 1, 6, 7, 10, 12, डी डी 8, 4 एवं कुछ अन्‍य समपार फाटकों में जाकर लोगों को  पाम्‍पलेट वितरण करके समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्‍य महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया एवं साथ में लोगों की काउंसिलिंग भी की गई। रेलगाड़ी आने पर बंद समपार फाटक को अनुचित तरीके से पार ना करें रेल दुर्घटना को आमंत्रण करने के साथ अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा है जरा सी लापरवाही से जान जा सकती है इसलिए समपार फाटक को पार करते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियां एवं नियमों का पालन करें।

अंतर्राष्‍ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस का अभियान डॉ. आर. सुदर्शन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी,रायपुर के नेतृत्व में चलाया गया। इस अवसर पर आर. के. देवांगन, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सहीत संरक्षा सलाहकार एवं सिविल डिफेंस के सदस्यों ने भाग लिया।