विधायक श्री विकास उपाध्याय व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पश्चिम के तालाबों का किया निरीक्षण,तालाबों के प्यूरीफिकेशन, रिचार्जिंग और सौंदर्यीकरण पर दिया जाए जोर

रायपुर । विधानसभा क्षेत्र पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय और रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के एम.डी. श्री सौरभ कुमार, जी.एम. तकनीकी श्री एसके सुंदरानी, मैनेजर सिविल श्री संजय शर्मा समेत अधिकारियों एवं पार्षदों ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तालाबों का निरीक्षण किया। सोमवार की सुबह अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा अमला ठाकुर प्यारेलाल वार्ड का डगनिया तालाब, दीनदयाल उपाध्याय नगर का रोहिनीपुरम तालाब, रामकुंड का कारी तालाब, चौबे कालोनी का करबला तालाब, रामनगर शीतला मंदिर तालाब, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड अशोक नगर, विकास नगर झगरहीन डबरी तालाब का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस अवसर पर विधायक श्री उपाध्याय ने निर्देशित करते हुए कहा कि इन तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाए। साथ ही शीतला मंदिर तालाब में बायोरेमिडेशन तकनीक से पानी का प्यूरीफिकेशन, झरहीन डबरी तालाब के झरने के पानी के उपयोग के लिए योजना बनाने और रोहिनीपुरम तालाब के रिचार्जिंग का निर्देश भी उन्होंने दिया।
श्री उपाध्याय ने कहा तालाबों के पानी की गुणवत्ता पर जल्द से जल्द कार्य किया जाए। जल स्तर को ध्यान में रखते हुए तालाबों के पानी के निकासी की भी बात उन्होंने कही। इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय के एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, शिवश्याम शुक्ला,देव साहू, योगेश दीक्षित, ईश्वरी नामदेव, धीरज बेस, मणिराम साहू, वारेन्द्र साहू, संदीप सिरमौर, अशोक शर्मा, कुलदीप ध्रुव, गोपाल वर्मा, मुकेश साहू, किशन धीवर, वेदप्रकाश कुशवाहा, आरती उपाध्याय, संदीप सिरमौर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
