ग्रामीणों ने आवेदन नहीं लेने का लगाया आरोप.. तहसीलदार ने ग्रामीणों के आरोप को बताया निराधर..
Jiwrakhan lal Ushare cggrameen -June 30, 2020

ARTICLE TOP AD


लखनपुर(दिनेश बारी)- शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं गोठान बनाए जाने के मुहिम में तब एक नया मोड़ आया जब जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमगरा कला में राजस्व अमला ने जब गोठान के लिए भूमि अधिग्रहित करने पहुंचा तो ग्राम वासियों ने कब्जा तथा पट्टा होने के हवाले से गोठान के लिए निर्धारित भूमियों को देने से साफ इनकार कर दिया वहीं ग्रामीणों में राजस्व अमला के समक्ष मिन्नतें करते हुए राजस्व वन भूमि खाली जमीन पर गौठान निर्माण कराए जाने का मशवरा दिया ताकि भूमि से जुड़े हुए कुछ परिवार उक्त भूमि पर खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं ग्रामीणों ने बकायदा तहसील न्यायालय पहुंच 29 जून को आवेदन देने की कोशिश भी की है परंतु ग्रामीणों के मुताबिक तहसीलदार ने ग्रामवासियों को आवेदन लेना मुनासिब नहीं समझा जिससे ग्रामवासी काफी हताश परेशान हैं।उक्त जमीन को गोठान के लिए खाली नहीं कराए जाने की मांग शासन प्रशासन से किया है ताकि गरीब ग्रामीणों का भला हो सके।
तहसीलदार शिवानी जायसवाल- उक्त मामले में तहसीलदार शिवानी जायसवाल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि आवेदन देने आए ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा गया कि जो भूमि ग्राम पंचायत के ग्रामीण गोठान निर्माण के लिए बता रहे हैं दरअसल वह वन भूमि है। जिस पर गोठान का निर्माण कराया जाना असंभव है तथा निर्धारित भूमि पर ही गोठान निर्माण कराया जायेगा। आवेदन नही लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आवेदन लेने से इनकार नहीं किया गया है ग्रामीणों का आरोप निराधार है
