Uncategorized

सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भी निःशुल्क भोजन व्यवस्था , स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विभाग ने जारी किया आदेश।

Spread the love


  Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

FacebookTwitterWhatsAppShare

रायपुर. 25 मार्च 2020 — कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने किए गए लॉक-डाउन के दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को भी निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर आज विभागीय सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के अधिष्ठाताओं, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन्स को इसके आदेश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने अधिष्ठाताओं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन्स को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने शासन द्वारा किए गए संपूर्ण लॉक-डाउन के क्रम में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ठहरे परिजन लॉक-डाउन के कारण कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं जिससे उन्हें भोजन में परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन परेशानियों के मद्देनजर शासकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिए भी भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।FacebookTwitterWhatsAppShare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *