रायपुररेल्वेस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के बारहवें दिन – स्वच्छ स्टेशन परिसर थीम का आयोजन*

Spread the love

रायपुर :- 27 सितम्बर 2021/ Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2021 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 27 सितम्बर 2021 को स्वच्छ स्टेशन परिसर थीम पर रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । मंडल के रायपुर , भिलाई पॉवर हाउस ,तिल्दा – नेवरा, दुर्ग स्टेशनो सहित अन्य स्टेशनों के सरकुलेटिंग एरिया, स्टेशनों के परिसरों को बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई ।
रायपुर मंडल के स्टेशनों पर सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म के साथ ही साथ पूरे स्टेशन परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई । इस दौरान सफाई में उपयोग होने वाली मशीनों, बाटल क्रशिंग मशीन की उपलब्धता, डस्टबीनों एवं सामानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई । स्टेशन प्लेटफार्म को गंदगी एवं प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य किया गया । स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म सामान्यतः ज्यादा गंदे होने वाले जगहों की साफ-सफाई की गई तथा कचरों का निष्पादन किया गया । इसमें स्टेशन परिसर , पटरी के किनारे उगे घास – झाड़ियों,प्लास्टिक कचरे,नालियों की साफ सफाई की गई । जीरो वेस्ट कचरा मुक्त प्लेटफार्म और पटरी को लेकर अभियान चलाया गया । स्टेशनों से वेस्टेज के रूप में निकलने वाले पानी के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया, नालियों को साफ किया गया ताकि गन्दा पानी आसानी से निकल जाए । यात्रियों को बताया गया कि पानी की खाली बोतल, चाय –काफ़ी के डिस्पोसल स्टेशन परिसर में न फेके , पानी की खाली बोतलों को बोतल क्रेशर मशीन में डाल दें, ताकि वह रीसाइक्लिंग कर उन्हें दूसरे उपयोग में लाया जा सके । प्लास्टिक बोटल क्रेशर मशीन का उपयोग कर स्वच्छता में अपना सहयोग करें इसके साथ ही दैनिक जीवन मे प्लास्टिक का उपयोग ना करे हेतु जागरूक किया गया । इसी तरह लोगो से यह भी अपील किया गया की स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में किसी भी तरह का गन्दगी न फैलाये । साथ ही यह भी कहा गया की कोविड -19 महामारी से बचने के लिए उपयोग कर रहे मास्क को खुले जगहों पर न फेकें, कोविड -19 से बचाव के नियमों का पालन करें।
इसके साथ ही स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे किसी भी तरह का कचरा स्टेशन परिसरों,प्लेटफार्म,पानी निकासी जगह पर और पटरियों पर न फेके उसे डस्टबीन में ही डाले । स्टेशनों के परिसरों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें और स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत बनने में अपनी अहम् भूमिका अदा करें और रेलवे को अपना सहयोग प्रदान करे ।
——————–