शिक्षा

सब्बो बर सायकिल ,अब्बल चढही हेलीकॉप्टर ,कका है तो भरोसा है रामचंद्र साहू

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
शास उच्चतर माध्य विद्यालय कोदवाबानी के प्राचार्य कृष्णकुमार नवरंग ने बताया कि छ ग सरकार शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकिल योजना के तहत कक्षा नवमीं में अध्ययन रत छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचंद्र साहू अध्यक्ष ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागॉव ने संबोधित करते हुए कहा ,उन्होंने बताया कि भूपेश सरकार किसानों ,युवाओं ,बेरोजगार ,सहित बालिकाओं व छात्रों को कल्याण कारी योजनाओं के साथ साथ निः शुल्क ड्रेस कॉपी पुस्तकें देती है ,बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए समीप में कॉलेज की स्थापना किया है ,लड़कियो को समानता व उपस्थिति बढ़ाने निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना का विस्तार कर सभी जरूरत मंद लोगोंको भी देती है और प्रदेश में अब्बल आने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर में बिठाकर घुमाया जाता है ,इसलिए ध्यान लगाकर पढ़ने का आव्हान किया संस्था के प्राचार्य ने स्वागत भाषण दिया ,सायकिल वितरण कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि हीरेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया,सभी अतिथियों ने ,बरगद व पीपल गुलमोहर का पेड़ लगाया , सायकल वितरण कार्यक्रम में गुलाब राजपूत ,दानी सिंग राजपूत ,शोभा राम साहू ,कृष्णकुमार जाय सवाल व शिक्षक गण अनिल ठाकुर ,वीरेंद्र कश्यप ,द्वारिका सिंग राजपूत ,रामु सिंग ,अविनाश ध्रुव शिवबति , आर डी जांगड़े ,वृंदा जायसवाल ,सत्येंद्र तांडे रहे कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र बांधी ब्याख्याता ने किया