राजनीति

मानपुर मोहला विधानसभा बदलना हैः खाली नहीं, ठोस आधार के साथ मैदान पर उतरे हैं युवराज नेताम जनसंपर्क तेज

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
युवराज नेताम ने विधानसभा में बढ़ाई अपने चुनावी दौरे की रफ्तार
– हर दिन हजारों लोगों से मुलाकात, लोगों ने बहुमत के साथ विजयी बनाने का दिया विश्वास
रायपुर, 21 अक्टूबर 2023।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रत्याशियों के दौरे और जनसंपर्क ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनावी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। सर्दी का पारा जैसे-जैसे लुढक रहा है, वैसे-वैसे सियासत गर्म होती जा रही है।
बात की जाए मानपुर मोहला विधानसभा क्षेत्र की तो यहां हमर राज पार्टी प्रत्याशी युवराज नेताम को जिताने के लिए माहौल बनाने में उनके समर्थक और कार्यकर्ता दिन-रात एक कर रहे हैं। दौरा और जनसंपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं भी घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और बहुमत के साथ यह चुनाव जिताने की अपील कर रहे हैं। अपने पक्ष में मजबूत माहौल तैयार करने के लिए युवराज नेताम खाली हाथ नहीं बल्कि ठोस आधार के साथ निकल रहे हैं, जिसमें क्षेत्र का विकास करने के साथ ही सबसे बड़ा मुद्दा विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था में सुधार करना है। संभवतः यह मुद्दों का भी प्रभाव है कि विधानसभा क्षेत्र में हर दिन सैकड़ों की तादाद में लोग के मुद्दों का समर्थन कर रहे हैं और चुनाव में बहुमत के साथ उन्हें विजयी बनाने का विश्वास दिला रहे है