नए मुख्यमंत्री को एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ी मे शपथ लेने कि मांग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को राज्य के चौथे मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दिया है. छात्र संगठन के अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने कहा कि सरल स्वभाव के और बहुमुखी प्रतिभा के धनी और युवा नए मुख्यमंत्री साय जी के बंनने से राज्य का विकास तेज गति से होगा. छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि शपथ ग्रहण छत्तीसगढ़ी मे ले.. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बने 15 वर्ष हो गए है लेकिन अब तक कोई सरकार ने इस भाषा मे शपथ नहीं लिया है. यह अलग बात है कि छत्तीसगढ़ी आठवीं अनुसूचि मे शामिल नहीं है पर अंग्रेजी और मिजो भाषा आठवीं अनुसूची ने शामिल नहीं होने के बावजूद शपथ कि भाषा बनी है तो आठवीं अनुसूचि किसी भी प्रकार से अड़ंगा नहीं है शपथ लेने मे. अब देखते है कि नए मुख्यमंत्री राज्य कि भाषा छत्तीसगढ़ी को बढ़ाने कितने कारगार साबित होते है. अगर छत्तीसगढ़ी मे शपथ लिया गया तो राज्य के स्वर्ण अछर मे उनका नाम लिखा जायेगा।
एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन को नए मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर बहुत आस है उम्मीद जताई जा रही कि नए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी भाषा को उठाने के दिशा मे कार्य करेंगे।नए मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले मे अजय पटेल, जिनेन्द्र यादव, पूजा परघनिया, संजीव साहू,हलधर पटेल लोकेश सेन, लक्की शर्मा, खेमराज साहू, अदिति गुप्ता, यामिनी साहू, करुणा पात्रे, विनय बघेल, राहुल ध्रुव, दीपिका देशलहरा, अजय कुर्रे, तारकेश्वर साहू,सुशील कर्ष पिलेश्वरी साहू,कमलेश कुम्भकार, सत्यप्रकाश, खिलेन्द्र यादव शामिल रहे.

