राजा राव पठार वीर भूमि में महिला सदन का भूमि पूजन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज आज दिनांक 18 मार्च 2025 को राजा राव पठार वीर मेला स्थल में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किए गए घोषणा (तीस लाख रुपए)महिला सदन की स्वीकृति उपरांत सामाजिक पदाधिकारीगण एवं वीर मेला आयोजन समिति के पदाधिकारीगण ,आर ई एस विभाग के इंजीनियर श्री बंजारे जी ,एसडीओ श्री मारकंडेय जी, निर्माण एजेंसी ठेकेदार श्री पीमन साहू जी आदि की उपस्थिति में पूजा अर्चना एवं सेवा अर्जी कर लेआउट किया गया । उक्त अवसर पर वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार कर्रेझर के अध्यक्ष श्री यू आर गंगराले ,कार्यकारी अध्यक्ष श्री ब्रम्हानंद नेताम,महासचिव श्री कृष्ण कुमार ठाकुर ,संयोजक श्री जिवराखन लाल मरई धमतरी, कोषाध्यक्ष श्री महेश रावटे , श्री गोविंद राम बढ़ई ब्लाक अध्यक्ष हलबा समाज धमतरी , कर्रेझर सरपंच श्री कन्हैयालाल साहू, श्री सेवता नैकुरा , श्री डीआर गजेंद्र जी पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं पानी जांचकर्ता आदि उपस्थित रहे।

