छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह के सानिध्य में 31 मार्च को पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर संगीतमय नृत्य नाटिका

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

एक युग की गाथा’ नृत्य नाटिका 31 मार्च को, रामदत्त चक्रधर जी देंगे उद्बोधन

रायपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में ‘एक युग की गाथा’ नामक सुप्रसिद्ध संगीतमय नृत्य नाटिका का आयोजन सोमवार 31 मार्च 2025 को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सायं 4 बजे रखा गया है।

इस कार्यक्रम में संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर जी का उद्बोधन होगा। यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती आयोजन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

प्रेषक:
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती आयोजन समिति, छत्तीसगढ़ प्रांत
संपर्क: +919300209693