छत्तीसगढ़

गोंडवाना गोंड महासभा (भारत) की प्रबंधकारिणी की सामाजिक चिंतन बैठक दुर्ग में संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
कचना धुर्वा गोंडवाना गोंडवाना भवन में गोंडवाना गोंड महासभा (भारत) पंजीयन क्रमांक : S /4014 की बैठक प्रबंध कारिणी की बैठक हुई. जिसमें प्रमुखता से जिन राज्यों में संगठन का नही बना है वहां प्रदेश स्तरीय संगठन बनाया जाये और इसकी जिम्मेदारी प्रबंधकारिणी में विभिन्न राज्यों से नामित पदाधिकारियों को दिया जाए. गोंडवाना गढ़ / किला के संरक्षण और समुचित विकास के लिए कार्य योजना बनाया जाए. इसके लिए लान्जिगढ़ से शुरुआत करने पर सहमती बनी. लांजीगढ़ में आगामी 30 अप्रेल अक्ती पर्व पर होनेवाले पारंपरिक अनुष्ठान पर समस्त उपस्थित सगाजनो को ससम्मान आमंत्रित किया गया. दादा शेर सिंह आंचला द्वारा दमकसा में संचालित गोंडी शिक्षा और संस्कार र्केंद्र घोटूल में बच्चों के सत्र के लिए नामित करने की भी अनुशंषा की गयी. अगली बैठक दिल्ली में प्रस्तावित किया गया.
कचना धुर्वा गोंडवाना भवन परिसर… सिविल लाइन दुर्ग में शहर के बीचों बीच बहुत बड़ा परिसर है. इसका प्रबंधन एवं सञ्चालन धमधागढ़ केन्द्रीय गोंडवाना गोंड महासभा अधीन है. धमधागढ़ केन्द्रीय गोंडवाना गोंड मह्सभा के पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया और गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को वीरनारायण सिंह शील्ड देकर सम्मानित किया.

बैठक मेंगोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रामचंद्र नेताम सहित कार्यकारी अध्यक्ष भुवन सिंह कोर्राम, सुशीला नेताम अध्यक्ष महिला प्र. कन्दर्प राज सिदार अध्यक्ष युवा प्र. शोभित राम नेताम सलाहकार, कमलेश ध्रुव कायकारिणी सदस्य, जीवन किशोर ध्रुव, पन्नालाल नेताम, सीताराम ठाकुर, देवेंद्र सभी धमधागढ़ केंदिरिय गोंडवन गोंड महासभा, कमल नेताम भिलाई, श्रीमती शांता सोरी छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, सरजू कुंजाम गोंड समाज प्रमुख महासमुन्द, सहित क्षेत्र के सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.
बिलासपुर से छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के साथ डॉ. के आर जगत जिला अध्यक्ष, समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष, विनोद ध्रुव कार्यकारी जिला अध्यक्ष, शिवचरण सिदार कोषाध्यक्ष, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन (ASU), शिवराम मरावी अध्यक्ष खम्हारडीह चक, संतोष मरावी सचिव खम्हारडीह चक दाऊ राम मरावी कोषाध्यक्ष खम्हारडीह चक बैठक में सम्मिलित हुए.
सक्ती से ननकी राम सिदार संरक्षक मालखरौदा राज बैठक में उपस्थित रहे.