सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में देखकर रमेश चन्द्र श्याम के मुद्दे उठाने का ढंग आला अफसर रह गए.दंग.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
छत्तीसगढ़ शासन के जन शिकायत और मांग के प्रभावी और त्वरित निराकरण के लिए अप्रेल माह के आखिरी हफ्ते में जन शिकायत और मांगपत्र और आवेदन लेने के लिए चुनिन्दा जगहों पर शिविर लगाया गया था. उसके निराकरण और प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी देने के लिए गाँव गाँव में समाधान शिविर लगाया जा रहा है. इसी तारतम्य में ग्राम किरारी (अकलतरा) जिला जांजगीर चापा में समाधान शिविर लगाया गया था. बता दें कि ग्राम किरारी जाने माने ट्राइबल एक्टिविस्ट रमेश चन्द्र श्याम जी का पैतृक गाँव है.
ग्राम किरारी के समाधान शिविर में १३ ग्राम पंचायतों के लोग उपस्थित हुए थे.
शासन के सभी विभाग जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस, आबकारी, ट्राइबल, वन, जल संसाधन, लोक निर्माण, ग्रामीण अभियांत्रिकी, पंचायत, पशु चिकित्सा, महिला और बाल विकास आदि विभाग के पदाधिकारी अपने विभागीय स्टाल के साथ उपस्थित रहे.
किरारी के तेज तर्रार ट्राइबल एक्टिविस्ट ने गाँव के विकास के मुद्दों पर सटीक स्टेटस रिपोर्ट नहीं दे पाने पर सम्बंधित विभागीय अधिकारीयों की खूब खिंचाई की. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भरपूर समर्थन दिया.
मुख्यतः ग्राम किरारी के चार मुद्दे हैं. एक ग्राम तरौद से किरारी के बीच का जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण और अवैध अतिक्रमण का निवारण. दूसरा आदिवासी बालिका छात्रावास, तीसरा प्राथमिक / उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना. और चौथा पवल तलाब पर जल संरक्षण के लिए एनिकट निर्माण. ये मुद्दे साल भर पहले से शासन प्रसाशन के पास लंबित है. प्रथम दो मुद्दे श्री श्याम ने स्वयम ONLINE दर्ज किये थे दो मुद्दे सरपंच अशोक कश्यप और उपसरपंच दिनेश गोंड ने “सुशासन तिहार” के शिविर में लगाये थे.
रोजमर्रा के ज्वलंत मुद्दा में जर्जर सड़क के पुनर्निमाण और अतिक्रण निवारण के लिए जोरदार आवाज को लोगो ने हाथों हाथ लिया. श्री श्याम ने बताया कि गिट्टी – पत्थर ढूलाईके लिए बड़े बड़े हाईवा / ट्रक चलते है. बताते चलें कि अकलतरा गिट्टी के नाम से प्रसिद्ध गिट्टी किरारी के खदानों से निकलता है. रेमण्ड सीमेंट कारखाना आरसमेटा को लाइम स्टोन किरारी के खान से ही सप्प्लाई किया जाता है. इसलिए सड़क का पिच पूरी तरह से समाप्त हो चूका है. दुपहिया और छोटे वाहन के लिए यह सड़क सीधे स्वर्ग ले जाने के मार्ग बन गया है. सूखे दिनों में धुल का गुबार उड़ता है और बरसात पानी भरे गड्ढों के बीच रोड खोजना पड़ता है.
उस पर करेला और नीम चढ़ा…रोड के लगभग दो ढाई सौ मीटर हिस्से से रोड का सोल्डर गायब है. रोड के सोल्डर पर पत्थर व्यवसायी श्री दिनेश मित्तल द्वारा पत्थर खदान का मलबा ढेर करने से टीला बन गया है. जिससे सामने से वाहन आने पर साइड न दे पाने से प्राणघातक स्थितिं बन सकती है. गाँव के एक व्यक्ति का वहां पर दुर्घटना में जान भी जा चूका है.
श्री श्याम ने इस मुद्दे पर अविलम्ब कार्यवाही की मांग की. सम्बंधित अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार है तो श्री श्याम ने कहा कि प्रस्ताव नही परिणाम चाहिए. समयावधि बताएं. सम्बंधित अधिकारी सटीक जवाब नहीं दे पाए तो. शिविर के इथाधीन अधिकारी को पेंट नोट करने का आग्रह किया गया. .
रमेश चन्द्र श्याम

