गोंड समाज के विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने अपने क्षेत्रों की विकास के लिए…. की मंत्री राम विचार नेताम से भेंट…
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
विगत शनिवार को गोंड समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि मंडलों ने अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर जनजातीय विकास मंत्री मा. राम विचार नेताम से भेंट कर आवेदन पत्र दिया. अवकाश के दिन होने के कारण मंत्री जी अपने नया रायपुर के शासकीय निवास में थे. आमतौर पर अवकाश के दिनों में आम जन से भेंट नहीं करते लेकिन विशेष परिस्थिति में रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के विशेष आग्रह पर लोगों से मिलना स्वीकार किये…
ग्राम किरारी (अकलतरा) जिला जांजगीर चाम्पा के प्रतिनिधि मंडल ने बसंत मरकाम के नेतृत्व में भेंट किया और ग्राम किरारी में बारर्वी कक्षा के परीक्षा केंद्र बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया. आगे किरारी के विकास के लिए पूर्व में दिए गए आवेदनो पर त्वरित कार्यवाही के लिए निवेदन किया.
अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ने माता पिता दोनों के दिवंगत हो जाने के बाद M.Sc. पढ़ी आदिवासी छात्रा को शिक्षा विभाग द्वारा अनुकम्पा में भृत्य पद नियुक्ति को कम से कम ग्रेड 3 पद देने के लिए आवेदन किया.
धमतरी क्षेत्र के सगाजनो के साथ जिवराखन लाल मरई ने क्षेत्र के विकास के मुद्दे को रखा और अपने क्षेत्र के कार्यक्रम में आमंत्रित किया.
बालोद क्षेत्र के लोगों ने माधव ध्रुव के साथ मंत्री जी को अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रम के लिय आमंत्रित किया.
राम चन्द्र ध्रुव गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अपने निजी समस्या में मंत्री जी के अनुशंषा के लिए निवेदन किया.
अन्य सगा जानो ने भी अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री जी को आवेदन किया

