छत्तीसगढ़रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस की नई कार्यकारणी का गठन”

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
उत्साह” नव प्रारंभ का उत्साह नव जोश का, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की वर्ष २०२५- २६ की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण प्रांतपाल रॉट अमित जायसवाल जी एवं सहायक प्रांतपाल रॉट धरम अग्रवाल जी के समक्ष हुआ।*
*कार्यक्रम का आगाज़ शानदार सजावट और मेहमानों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 रॉट अमित जायसवाल एव विशेष अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रॉट धरम अग्रवाल एवं क्लब एडवाइजर रॉट विनय अग्रवाल शामिल हुए।*

*क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राॅट मनीषा अग्रवाल ,सचिव रॉट साक्षी अग्रवाल, वर्ष १०२५- २६ की क्लब अध्यक्षा राॅट नीरू अग्रवाल, सचिव राॅट तनुश्री अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा बंसल, राखी अग्रवाल ,आस्था टावरी क्लब के अनेक सदस्य मौजूद थे।*
*अध्यक्षा नीरू अग्रवाल ने क्लब के मिशन और नियमों के बारे में एक प्रेरक उद्बोधन दिया । उन्होंने बताया कि इस वर्ष हम सदस्यों के लर्निंग वे विशेष प्रयास करेंगे एवं उनके लिए फेलोशिप के साथ साथ वर्कशॉप्स का आयोजन करेंगे।*
*कुछ दिनों पूर्व ही क्लब ने इंटरेक्ट क्लब ऑफ रायपुर एलीट की घोषणा की है जो 12 साल से 18 साल के युवा बच्चों के लिए है। इंटरेक्ट क्लब की प्रेसिडेंट राॅट कृषा अग्रवाल और सेक्रेटरी राॅट आयुषी सेठिया है। इंटरेक्ट क्लब की मैंटर राॅट रश्मि मित्तल और राॅट राखी काब्रा है। इंटरेक्ट क्लब का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भविष्य के लिए मनोरंजन के साथ साथ समाज सेवा का भाव सीखने का है।*

*इस वर्ष क्लब में जो भी नए सदस्य जुड़े है उनको भी रोटरी पिन पहना कर सम्मानित किया गया । सदस्यों और उनके साथियों ने एक दूसरे के साथ घुल मिलकर आनंद लिया। इंस्टॉलेशन के बाद कैरीओके, सालसा और फैलोशिप लंच का आयोजन किया गया।*