स्वदेशी चिकित्सा पद्धति एवं आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में संवाद और विचार-विमर्श होगा।
दिनांक: 18 अक्टूबर 2025
समय: सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक स्थान: जागृति मंडल, रायपुर आयोजक: विश्व आयुर्वेद परिषद, रायपुर इकाई
धन्वन्तरि जयंती के पावन अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद, रायपुर इकाई के तत्वावधान में एक विशेष विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता:

श्री संत युधिष्ठिर लाल जी – आध्यात्मिक विचारक व मुख्य वक्ता
श्री टोपलाल वर्मा जी – वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
श्री सुनील दास जी – संयुक्त संचालक, आयुष विभाग
श्रीचंद सुन्दरानी जी – पूर्व विधायक, रायपुर
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, वैद्य, चिकित्सक, समाजसेवी एवं आयुर्वेद प्रेमी आमंत्रित हैं।
आप सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि कृपया कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार पत्रों एवं मीडिया के माध्यम से इस जनहितकारी आयोजन को स्थान दें।
विश्व आयुर्वेद परिषद, रायपुर संपर्क: 9302341317

