Wednesday, May 20, 2026
Latest:
ग्रामीण विशेष

गोंडवाना भवन भानुप्रतापपुर में कोया कर्मचारी समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ-शक्तियों के सम्मान

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज आज गोंडवाना भवन भानुप्रतापपुर में कोया कर्मचारी समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ-शक्तियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर श्री अशोक ठाकुर सेवानिवृत्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, समिति के अध्यक्ष श्री राधे लाल नुरुटी , श्री राम उयके, पत्रकार श्री राजकुमार दुबे जी, अभिषेक सिंग एवं श्री सुमंत सिन्हा जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित किया सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण और पूर्व और वर्तमान समय में नारी की स्थिति पर अपने विचार रखते हुए वर्तमान समय में भी नारी को अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ ही साथ सजग रहने की बात कही जिससे अनहोनी से अपने आप को सुरक्षित रख सकें। सम्मानित मातृ-शक्तियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया जो इस प्रकार हैं सुश्री रूखमणी ध्रुव, श्रीमती बृजबत्ती मातलामी , यशोदा करंगा,देवकी मण्डावी , फूल बाई सिन्हा, लक्ष्मी नाग,उमा बेलसरिया ,अर्मिला सोरी ,राजमणी नूचार्य , माधुरी हुपेन्डी,नीतु लाटिया ,अमिता तेता , रामप्यारी गावड़े , निर्मला गावड़े,तिलो गावड़े,पायल नुरूटी ,चम्पा ठाकुर, गंगोत्री चंद्रवंशी,रामेश्वरी दुग्गा,नीतु पोटाई , योगिता बलेन्द्र ,सगनी पोटाई ,भुनेश्वरी नेगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन समिति के सदस्य श्री अशोक तेता,उत्तम उयके,सुखलाल मण्डावी ,मनोज मण्डावी , लालसिंह पोटाई, श्याम सिंह नेगी उपस्थित थे । श्री निर्भय कोवाची के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन पारस उसेंडी ने किया।