गोंड समाज सामूहिक विवाह एवं सांस्कृतिक मेला महोत्सव बिलासपुर में 20 से 22 मार्च तक होगा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंड़ भूमकाल विकास समिति जोरापारा सरकण्डा बिलासपुर द्वारा गोंडी रीति रिवाज एवं परम्परा के अनुसार गोंड़ समाज का सामूहिक विवाह व संस्कृति मेला महोत्सव दिनांक 20 मार्च से 22 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन स्थान – गोंड़वाना भवन, जोरापारा सरकण्डा बिलासपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाजिक विचार गोष्ठी एवं समाज प्रमुख एवं प्रतिभावान कार्यकर्ताओं का सम्मान दिनांक 21 मार्च को होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मान. श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान अ.ज.जा. पार्लियामेंट संसदीय कमेटी अध्यक्ष नई दिल्ली भारत सरकार होंगे। 22 मार्च को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम जी होंगे। अध्यक्षता श्री रामचन्द्र ध्रुव अध्यक्ष गोंड़ भूमकाल विकास समिति जोरापारा सरकण्डा बिलासपुर करेंगे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर शहर,श्री तुलेश्वर मरकाम विधायक पाली तानाखार,विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा विधानी महापौर बिलासपुर, श्री आर.एन ध्रुव सचिव गोंडवाना गोंड़ महासभा एवं अध्यक्ष अ.ज.जा सेवक विकास संघ रायपुर, श्री संत कुमार नेताम सदस्य छ.ग. लोकसेवा आयोग,श्री रघुवीर सिंह मार्को शंभु सेना कोरबा, डॉ. चन्द्रशेखर उइके न्यू वंदना हॉस्पिटल बिलासपुर, श्री हेमंत मरकाम पार्षद वार्ड क्र. 14, मंगला, श्री सूर्य किशोर राज पार्षद वार्ड क्र. 43, बंशीलाल घृतलहरे, श्री श्याम साहू पार्षद वार्ड क्र. 63,श्री विजय मरावी पार्षद वार्ड क्र. 12, बुढ़ादेव नगर,श्री एस.पी. ध्रुव संयुक्त सचिव अ.ज.जा सेवक विकास संघ रायपुर, श्री अकत ध्रुव अध्यक्ष अ.ज.जा सेवक विकास संघ मुंगेली, श्री हर कुमार उइके पूर्व सचिव जनजाति आयोग,श्री मनमोहन गोंड़ अध्यक्ष अ.ज.जा सेवक विकास संघ जांजगीर, श्री बलदाऊ ध्रुव उपाध्यक्ष गोंड़वाना गोंड़ महासभा,श्रीमती उर्मिला मार्को अखिल भारतीय गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी, श्री श्रीराम ध्रुव अ.ज.जा शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर,श्रीमती रश्मि धुर्वे समाजिक कार्यकर्ता (राज्यपाल द्वारा सम्मानित), डॉ. कैलाश मरकाम अध्यक्ष अ.ज.जा शासकीय सेवक संघ जी.पी.एम. होंगे। उक्त कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सामाजिक जनों से उपस्थिति की अपील गोंड़ भूमकाल विकास समिति जोरापारा सरकण्डा, बिलासपुर की गई है।

