छत्तीसगढ़

यूपीएससी चयनित डायमंड ध्रुव को विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर हार्दिक शुभकामना दिये

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल द्वारा यूपीएससी में चयनित श्री डायमंड सिंह ध्रुव के पैतृक गांव परसवानी विकासखंड मगरलोड पहुंचकर उन्हें इस उपलब्धि के लिए समाज की ओर से पुष्प गुच्छ ,पीला गमछा एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। श्री टेकाम जी द्वारा अपने आईएएस अधिकारी रहते हुए किए गए कार्यों एवं यहां तक पहुंचने के संघर्षपूर्ण अपने अनुभव को साझा किये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा श्री डायमंड सिंह ध्रुव जी के इस उपलब्धि से प्रेरित हो इसलिए इन्हें छत्तीसगढ़ केडर मिले इस हेतु महासभा राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करेगी। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव महासचिव गोंड महासभा, शिवचरण नेताम, झागेश्वर ध्रुव, सुदर्शन सिंह ठाकुर, हुलार सिंह कोर्राम, ईश्वर मंडावी, टामेश्वर ठाकुर,दिलीप सिंह ध्रुव,बलदाऊ ध्रुव,हेमलाल कँवर,जानकी बाई ध्रुव, राजकुमारी ध्रुव,अंबिका सूर्यवंशी,शिवबती ध्रुव,हेमलता ध्रुव ,कविता ध्रुव,सीमा ध्रुव,निखिल ध्रुव उपस्थित थे।