मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*पंडरिया__ नगर पालिका पंडरिया क्षेत्र में जीव-सेवा,जन-सेवा में समर्पित संस्था बेज़ुबाँ सेवा समिति जो पिछले 8 वर्षों से सेवा कार्य के लिए तत्पर है,इनके द्वारा पुनः इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पशुओं के लिए जल-पात्र (कोटना) रखने का व्यवस्था किया गया,नगर के विभिन्न स्थान में जहां मूक पशुओं का ज्यादा संख्या में आवागमन होता है,वहां इस कोटना को रखा जाएगा, इस संस्था के द्वारा जीव सेवा का कार्य जिसमें घायल पशुओं का उपचार सहित विभिन्न कार्य किए जाते है,नगर पालिका के युवा उपाध्यक्ष व बेज़ुबाँ सेवा समिति के संयोजक सुमीत तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था लंबे समय से नगरवासी व क्षेत्रवासियों के साथ सहयोग से इस संस्था को वर्षों से सुचारू रूप से संचालित कर पा रहे है,आज नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी जो 45 डिग्री के पार जाते दिख रहा इसमें आम जन मानस तो परेशान है ही मूक जीव का भी हाल बेहाल दिखाई दे रहा है,हमने जो पूर्व में जलपात्र की व्यवस्था किया गया था पर समय के साथ टूट फूट हो जाता है तो उक्त स्थानों पर पूर्ति हेतु पुनः कोटना मंगाया गया है जिसे निश्चित स्थान पर रखा जाएगा,वही सभी नगर के सहयोगीजनों की उपस्थिति में यह कोटना वितरण कार्यक्रम रखा गया,जिसमें नगर के सभी समाज के समाज प्रमुखों की गरिमाई उपस्थिति में कोटना वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी उपस्थित रही वार्ड क्रमांक 18 के भाडी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सेवा स्थल जो घायल पशुओं के लिए निर्माण किया जा रहा है उस भवन में अध्यक्ष जी के द्वारा 7 लाख रुपए की राशि अध्यक्ष निधि से प्रदान किया गया,जैन समाज से जीव दया पर निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष जैन जी ने सराहना करते हुए 90 हजार रुपए की बड़ी राशि संस्था को देने का घोषणा किया इनके द्वारा समय समय पर सहयोग प्राप्त होता रहा है,वही शिवनंदन गुप्ता जी इनके द्वारा समय समय पर घायल पशुओं के लिए दवा प्रदान किया जाता है ,इस मौके पर सभी सहयोगी जिन्होंने समय समय पर दवा,चारा जैसे अन्य अन्य प्रकार का सहयोग किया है उनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*।
*इस मौके पर समिति के सक्रिय सदस्य तेज प्रकाश तिवारी (बाबा),मृगेंद्र राजपूत, अपेंद्र चौबे,जैकी टंडन,अग्रज पाठक, इंजीनियर आकाश ठाकुर,शशांक सिंह, नागेंद्र देवांगन,निखिल सोनी वरिष्ठजन देवचरण यादव,खेम सिंह ठाकुर,नवल किशोर पाण्डेय(अधिवक्त),जितेंद्र तिवारी,चंद्रकुमार सोनी,कल्याण सिंह ठाकुर,हरीश जैन,दिलीप जैन,योगेश शर्मा, डॉ रामकुमार यादव,प्रियेश शुक्ला,अनुराग सिंह ठाकुर(पार्षद),गोविंद गुप्ता,गुरुनाम छाबड़ा,रामकुमार सोनी,यशपाल छाबड़ा,गणेश गुप्ता,राजा शर्मा(अधिवक्ता)श्यामाचरण बंजारे(पार्षद),राजीव श्रीवास्तव(शिक्षक),dr महेंद्र चंद्रवंशी,ज्ञानदास बंजारे,आलोक सिंह ठाकुर,प्रफुल्ल श्रीवास्तव,सेरा धावलकर(पार्षद), मनीष पांडेय,रामकुमार देवांगन सभी उपस्थित रहे*

