ग्रामीण विशेष

अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस में रतनपुर के ऐतिहासिक धरोहर बादल महल परिसर में किया गया पौधा रोपण.

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 9 अगस्त के दिन को विश्व भर के मूल निवासियों के अधिकार और हित रक्षण के दायित्व को सदस्य राष्ट्रों को याद दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस (The International Day of Worlds Indigenous People ) घोषित किया गया है. इस मामले में भारत सरकार के उदासीन रवैया के कारण देश के ट्राइबल कम्युनिटी ने स्वयं के सिमित संसाधन से इस दिवस को अपने पर्व के रूप में मनाना शुरू कर दिया है.
इसी क्रम में प्रकृति से निष्कपट भाव से जुडाव को प्रकट करने के लिए रतनपुर क्षेत्र के आदिवासी जनो ने जुना शहर के बादल महल परिसर में वृक्षारोपण किया. जिसमे आसपास के सामाजिक जन और युवा वर्ग ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. जिसमे प्रमुख रूप से मिलन सिंह मरावी, उम्मेद सिंह मरावी अध्यक्ष, सुरेश सिंह मरावी,संजय सिंह मरावी, हीरा मरावी,राजेश प्रधान,रवि पोरते, सतीश, धनसाय,दिव्यांशु,अनुराग मरावी, कृष्णा मरावी, गीता राम धुर्वे,शिव चरण मरावी, दिलहरण, संतोष मरावी,नैन सिघ मरावी, विजय मरावी,भगवानी मरावी, भगत पोरते, धर्मेन्द्र मरावी,मिलाप सिंह पोरते सहित ग्राम जुना शहर सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.
देवहार गढ़ पुजारी संगठन के श्री दिलीप मरकाम जी के वृक्षारोपण के विचार को जमीनी स्तर पर कार्य रूप में परिणित करने के लिए छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, कोयावंशी कुलदेवी महामाया दाई सेवा समिति, अ. ज. जा. कर्मचारी संगठन, आदिवासी स्टूडेंट यूनियन और जुनाशहर के सगा समाज ने भरपूर सहयोग किया.
इस पौधा रोपण अभियान में बिलासपुर से छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष समय सिंह गोंड, रवि मरकाम प्रदेश महासचिव कोया पूनेम महासभा छत्तीसगढ़ एवं अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज सहभागी रहे.
वृक्षारोपण कार्य महान… एक वृक्ष एक यज्ञ समान…

रमेश चन्द्र श्याम
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष