ग्राम देव किरारी (अकलतरा) में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस की धूम… सभी ग्राम देवताओं की गई जोहारनी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए स्थायी वार्षिक निर्धारित किया गया है जिसमें से एक वार्षिक एजेंडा है “ अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस” (The International Day of World’s Indigenous People). इस एजेंडा पर U.N.O. के सदस्य राष्ट्रों को कार्य योजना बनाकर उस पर समयबद्ध क्रियान्वयन कर्न्ना होता है. भारत सरकार अन्य एजेंडा जैसे विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून , विश्व पृथ्वी दिवस : 22 अप्रेल पर कार्य तो करता है, लेकिन आदिवासियों के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता खेद का विषय है. फिर भी हर हालत में ख़ुशी का अवसर ढूंढ लेने वाला देश के जिंदादिल आदिवासी समाज इस दिवस को अपने सामर्थ्य से मनाता है.
इसी ध्येय के साथ ग्राम देव किरारी, अकलतरा के गोंडवाना समाज ने अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया. सवेरे गोंडवाना भवन परिसर के बुढा देव ठाना में एकत्र होकर पारंपरिक गोंडी रीति पूजा किया गया. तत्पश्चात पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर गाजे बजे के साथ नाचते गाते गाँव के सभी देवी देवताओं के जोहारनी के लिए रैली के शक्ल में ग्राम भ्रमण किया गया.. दाऊ साहेब, मनकेसरी दाई, मह्माई दाई, लमहा बईगा, पर बईगा, बरम बावा, भईसासुर, संवरिन दाई, डंगचघीन दाई, गुरुवाइन दाई एवं बंधवा गोसाईन के ठीहा में जाकर जोहारनी सेवा अर्पित किया गया. जोहारनी सेवा गाँव के गोंड बईगा के माध्यम से किया गया. परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता के प्रतीक स्वरुप पौधा रोपण भी किया गया.
तत्पश्चात पचास से भी अधिक युवाओं ने गाँव से बीक रैली लेकर अकलतर पहुंचे. वहां शास्त्री चौक में ग्राम रसेडा के लिए कोटगढ़ से निकली बाईक रैली के साथ मिलकर ग्राम रसेडा पहुंचे.
आदिवासी दिवस का आयोजन ग्राम देव किरारी, अकलतरा के गोंड समाज ने किया. ज्ञात हो कि ग्राम देव किरारी छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा से सम्बद्ध खरौद राज परसहीनाला प्रधान केंद्र का एक उपकेन्द्र है. कार्यक्रम के आयोजन में सर्वश्री बिजेंद्र्पाल मरकाम उपकेन्द्र अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष बसंत मरकाम, बसंत मरकाम ग्राम अध्यक्ष, फूलसिंह जगत उपाध्यक्ष, बिरेन्द्र मरावी, रामलाल श्याम, अमृत जगत, शिवसिंह जगत, प्रताप मरावी, सुशील मरावी, दिलेश मरावी, शत्रुहन जगत, रामखिलावन जगत, कीर्तन मरावी, धनेश नेताम, दिग्विजय जगत, मनोज मरावी, चमरू श्याम, सुरेश प्रताप श्याम, चम्पहा मरावी, शंकर लाल जगत, पालेश्वर जगत, हिमांशु जगत, सागर श्याम, श्रीमती कविता सिंह जगत, गायत्री मरावी, मानसी जगत, सुकृता मरकाम, ननकी बाई जगत एवं उमाबाई जगत सहित गाँव के सम्मानित सगाजनो ने सक्रीय सहयोग दिया.

(रमेशचंद्र श्याम)
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

