ग्रामीण विशेष

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में देव किरारी, (अकलतरा) में देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया… 80वां स्वतंत्रता दिवस…

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

ग्राम देव किरारी (अकलतरा में) ने देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस उमंग और उत्साहपूर्ण वातावरण में देशभक्ति के भावना के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया. विद्यालय को गाँव के प्रबुद्धजनो और विद्यालय के शिक्षकों के प्रयास और परिश्रम से हाल ही में “स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय” का दर्जा प्राप्त हुआ है.
विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने सवेरे तिरंगा झंडा के साथ आजादी का पैगाम लेकर पुरे ग्राम का भ्रमण करते हुए और वापस शाला परिसर में ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण ग्राम के इसी विद्यालय में आठवीं तक शिक्षा प्राप्त वरिष्ठ नागरिक रमेशचंद्र श्याम ने किया. सांस्कृतिक प्रस्तुति के क्रम में बालक बालिकाओं ने देशभक्ति के कविता और ओजस्वी गीत एवं भाषण प्रस्तुत किये.
विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और परिश्रम की भावना जगाने के लिए पहिली से लेकर बारहवीं तक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया गया. दसवी और बारहवी परीक्षाओं में 75% और अधिक अंक प्राप्त करने वालों को विद्यालय प्रबंधन समिति ने विशेष पुरष्कार से सम्मानित किया.
कु ललिता जगत पिता धन सिंह जगत को दसवी में 96% अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए श्रीमति परमेश्वरी श्याम ने तात्कालिक पन्द्रह सौ रूपये की राशि से सम्मानित किया.

उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि रूप में भावुक और गरिमापूर्ण शब्दों में श्री श्याम ने कहा कि इसी विद्यालय के धुल-माटी में खेले-पढ़े-बढ़े एक मामूली आदमी को दिए सम्मान के लिए शाला प्रबंधन समिति और गाँव के संभ्रान्त जनो कोटि कोटि कोटि नमन, प्रणाम, नमस्कार, जोहार… उन्होंने उन तीन मनीषियों को नाम लिया जिनके विचार और सपने का मूर्त रूप है ये विद्यालय. वे विजनरी थे स्व. अमरनाथ श्याम, स्व. बाबूलाल कश्यप, और स्व. घासीराम साहू.
विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती अंजुला सोनी ने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और बड़ों के अनुभवों से सिखने की बात कही. सभा को सरपंच अशोक कश्यप जी , जितेन्द्र कश्यप जी , घनश्याम लाटा जी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में श्रीमती परमेश्वरी श्याम, कमल कश्यप,फुल सिंह जगत, धनेश गोंड, कमल कश्यप सहित गाँव के सम्मानित जन उपस्थित रहे.
विद्यालय के प्रमुख श्रीमती अंजुला सोनी के नेत्रित्व में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ द्वारा किये परिश्रम ने कार्यक्रम को सफल बनाया.