छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग को स्वतंत्र के साथ छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग करने संस्कृति संचालक से मुलाक़ात
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने नवा रायपुर में आज संस्कृति विभाग के संचालक आई ए एस डॉ. संजय कन्नौजे से छत्तीसगढ़ी भाषा के मांग को लेकर मुलाक़ात की.
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ऋतुराज साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं रायपुर सासंद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा 28 नवम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग को अलग करने की घोषणा की थी,लेकिन दो वर्ष बीत होने को है अब तक आयोग अपने अलग अस्तित्व पर नहीं आ पाया है. साथ ही छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का नामकरण भाषा के आधार पर छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग करने, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का विस्तार प्रदेश के हर जिलों, ब्लाको में करने, छत्तीसगढ़ी राजभाषा अधिकारी /सहायक हर जिलों, विकासखंडो में करने इसके अलावा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग जिस उद्देश्य के लिए बनाया गया है जिसमे स्कूली सिक्छा में छत्तीसगढ़ी, सरकारी काम काज मे छत्तीसगढ़ी, रोजी रोजगार छत्तीसगढ़ी मे और केंद्र के आठवीं अनुसूची मे छत्तीसगढ़ी इन सबमें ठोस पहल करने संबंधी मांग पत्र संगठन के द्वारा सौपा गया.


