ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी की कोर टीम की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
*आरक्षित वर्ग के जेनजी द्वारा आयोजित 20 सितंबर के आरक्षण बचाओ रैलीका किया जाएगा समर्थन*
*धमतरी जिले के अजजा एवं अजा संवर्ग अधिकारी कर्मचारियों से अधिक संख्या में उक्त रैली में शामिल होने की की गई अपील*
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी के कोर टीम की एक आपातकालीन वर्चुअल बैठक दिनांक 18 सितंबर को संध्याकालीन समय में जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ में आरक्षित वर्ग के जेनजी एवं जेनअल्फा वर्ग के आरक्षण बचाओ मंच द्वारा संवैधानिक आरक्षण बचाने के समर्थन में दिनांक 20 सितंबर को राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से लोकभवन तक रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें धमतरी जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी- कर्मचारियों की सहभागिता के संबंध में व्यापक एवं विस्तृत चर्चा की गई। कोर टीम के उपस्थित सदस्यों ने उक्त रैली को समर्थन देने का निश्चय किया एवं धमतरी, कुरूद,भखारा, नगरी, मगरलोड तहसील से अजजा एवं अजा संवर्ग के अधिकारी -कर्मचारियों के साथ सामान्य प्रभाग, महिला प्रभाग, युवा प्रभाग, जेनजी, जेनअल्फा वर्ग से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील कर संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ में सर्व आदिवासी समाज एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की प्रांतीय इकाई से भी यह अपील किया कि इस संबंध में प्रदेश स्तर से समर्थन पत्र अति शीघ्र रूप में जारी करने का कष्ट करेंगे। वर्चुअल बैठक में जिला महासचिव दौलत राम ध्रुव, सचिव कलाराम गंगेश, सोशल मीडिया प्रभारी नरेश गावरे, तहसील अध्यक्ष नगरी सुरेश ध्रुव, कुरूद देवनाथ नगारची, मगरलोड रोहित दीवान,भखारा महासचिव लिलेश्वर ग्वाल, रामकिशुन नेताम, जोहारलाल मंडावी, देवेंद्र कंवर, रामभुवन मारकोले सहित पदाधिकारी एवं सदस्य गण सम्मिलित हुए।
*गेवाराम नेताम*
*जिलाध्यक्ष*
*अजजा शास.से.वि.संघ धमतरी*