तिरुमल जगत सलामे बने जिला अध्यक्ष, समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज गोंड समाज की जिला स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन
गोंड समाज संभाग कार्यालय मोहला में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के गोंड समाज की जिला स्तरीय नवीन समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में तिरुमल जगत सलामे को जिला अध्यक्ष, तिरुमल राजुराम हिडको एवं तिरुमल पुरन कुमेटी को उपाध्यक्ष, तिरुमल बृजलाल कचलामे को कोषाध्यक्ष, तिरुमल पुरन सिंह घावडे को सचिव तथा तिरुमल सगराम वर्चो को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तिरुमल राजाराम मरापी को सह सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार तिरुमल संतलाल कोर्राम, तिरुमल जगलाल कोमरे, तिरुमल हिरेसिंग घावडे, तिरुमल लाल साय आचला एवं तिरुमल नरेन्द्र नेताम को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिरुमल अनिल नेताम को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाज प्रमुखों ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवीन पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रियता के साथ कार्य करने तथा सामाजिक एकजुटता, संगठन और समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज प्रमुख एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित समाजजनों ने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी रविवार को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ लेंगे।

